अनूपपुर - अनूपपुर जिले के पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष व नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट देश को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। बजट में गरीब, महिला, किसान और युवाशक्ति को केंद्र में रखते हुए समावेशी विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया गया है, जिसमें ‘सबका साथ–सबका विकास’ की भावना साफ दिखाई देती है। आगे श्री सिंह ने कहा कि इस बजट में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि अधोसंरचना को मजबूत करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर विशेष जोर दिया गया है। सिंचाई, भंडारण, कृषि विपणन और किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से खेती को लाभकारी बनाने का प्रयास किया गया है।