⚡ ब्रेकिंग News

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एचपीवी टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ

अनुपपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प और विश्वास के अनुरूप किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने हेतु एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ आज कलेक्टर अनुपपुर हर्षल पंचोली द्वारा जिला चिकित्सालय अनुपपुर में किया गया।

जिले की किशोरियों के लिए यह एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य पहल है। 28 फरवरी 2026 से प्रारंभ यह विशेष टीकाकरण अभियान 09 से 15 वर्ष 3 माह आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के लगभग 99 प्रतिशत मामलों का प्रमुख कारण एचपीवी वायरस है, जिससे बचाव के लिए यह टीका अत्यंत प्रभावी माना जाता है।

*कलेक्टर ने किया अस्पताल का निरीक्षण* 

शुभारंभ उपरांत कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की, अस्पताल की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा ओपीडी सेवाओं के संचालन की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

टीकाकर्मी श्रीमती मधु पाल द्वारा किशोरी को एचपीवी टीका लगाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला चिकित्सालय की समस्त टीकाकरण टीम कार्यक्रम में उपस्थित रही। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय, सिविल सर्जन डॉ. एस.आर. परस्ते, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मोहन सिंह श्याम, डॉ. शिवेंद्र द्विवेदी, जिला वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर श्री धनेश बेलिया सहित पत्रकारगण, आमजन उपस्थित रहे।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...