अनूपपुर - जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 55 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ वसीम अहमद भट्ट, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर कमलेश पुरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी सतीश वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा टी. आर. नाग, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।
जनसुनवाई के दौरान तहसील अनूपपुर के ग्राम बम्हनी निवासी श्री रामशिरोमणि पटेल ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के चचाई निवासी इफ्तेखार अहमद अंसारी ने नामांतरण किए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम कांसा निवासी गुलाब यादव ने सगरा तालाब से अतिक्रमण हटाए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम बरबसपुर निवासी नत्थी बाई ने हाथी द्वारा मकान क्षतिग्रस्त करने पर मुआवजा राशि प्रदाय किए जाने के संबंध में आवेदन दिए। इसके अतिरिक्त अन्य आवेदकों द्वारा समग्र आईडी में सुधार, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए।