⚡ ब्रेकिंग News

अवैध रेत (खनिज) चोरी कर परिवहन करते पाए जाने पर बिजुरी पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर्र रहमान के द्वारा अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगन्नाथ मरकाम एवं एस.डी.ओ.पी. कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस द्वारा दिनांक 03/03/2026 को ग्राम छतई में बिछियाटोला केवई नदी घाट में घेराबंदी कर एक नीले सफेद रंग का स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर क्र0 CG16 CT 3941 के ट्रेक्टर से अवैध रेत खनिज उत्खनन कर परिवहन करने पर रेड कार्यवाही करते हुए उक्त ट्रेक्टर ट्राली को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया तथा आरोपी चालक ओमप्रकाश तिवारी पिता स्व. इन्द्रदत तिवारी निवासी बिछिया टोला थाना केल्हारी जिला एमसीबी छ.ग. के विरुद्ध अपराध क्र. 82/2026 धारा 303(2), 317(5) बीएनएस 4/21 खान खनिज अधिनियम, 130/177(3) एम.व्ही एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसंधान किया जा रहा है । 
उक्त रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजुरी निरी विकास सिंह, सउनि प्रदीप अग्निहोत्री, आर. रवि सिंह , आर. प्रभाकर त्रिपाठी, आर. विश्वजीत मिश्रा, करमजीत सिंह ,आर. लक्ष्मण डांगी की उल्लेखनीय भूमिका रही ।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...