⚡ ब्रेकिंग News

अनूपपुर में बढ़ती गर्मी के चलते कक्षा नर्सरी से 8 तक का अवकाश घोषित

अनूपपुर। जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, भीषण गर्मी का असर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदानित एवं सीबीएसई/आईसीएसई विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।
हालांकि इस अवधि में सभी शिक्षक एवं विद्यालयीन स्टाफ को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।
यह आदेश कलेक्टर की अनुमति से जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित सभी अधिकारियों एवं विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...