⚡ ब्रेकिंग News

रामलाल रौतेल को अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर मंडल पसान में दिखा उत्साह

कोतमा - अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पद पर रामलाल रौतेल की नियुक्ति होने पर मंडल पसान में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,महामंत्री अजय यादव, मंडल महामंत्री एवं बदरा सरपंच शिवभान सिंह सहित मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पटाखे फोड़े एवं बैंड बाजे के साथ जश्न मनाया।मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि रामलाल रौतेल का अध्यक्ष पद पर नियुक्त होना जनजातीय समाज के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में समाज के हितों की रक्षा एवं विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। 

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।
इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने रौतेल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिनमें खासा उत्साह देखने को मिला।उपरोक्त जानकारी मंडल पसान के मंडल मीडिया प्रभारी हिमांशू पासी द्वारा दी गई।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...