भालूमाड़ा पुलिस की सक्रियता से मिले खोये हुए बच्चे

भालूमाड़ा- 7 फरवरी को भालूमाडा थाना के सुंदर नगरी से दो बालक लापता हो गए थे जिनकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी और उन दोनों बालकों की पता साजी की जा रही थी।जिसमें भालू माडा पुलिस ने बताया कि दोनों बालक भोपाल में मिले हैं जहां उन्हें चाइल्ड लाइन नेहरू नगर में सुरक्षित रखा गया है भालूमाडा थाना प्रभारी ने बताया कि 7 फरवरी को दी ना चौधरी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका नाती और उनके पड़ोस का ही एक लड़का विकास चौधरी उम्र 11 वर्ष एवं उमेश बैगा उम्र 11 वर्ष दोनों एक ही मोहल्ले के निवासी हैं और यह लोग 7 फरवरी से स्कूल के लिए निकले थे लेकिन ना तो स्कूल गए और ना ही घर वापस आए।जिनकी तलाश के लिए भालू माडा पुलिस द्वारा विभिन्न थाना व आसपास के स्थानों पर सूचनाएं प्रेषित की गई थी इसी संदर्भ में दिनांक 13 फरवरी को भोपाल पुलिस से खबर आई की दो बालक भोपाल रेलवे स्टेशन में पाए गए हैं जो भालू माडा थाने के बच्चे से मेल खाते हैं इसकी तफ्तीश के लिए उमेश बैगा व दूसरे बालक का नाम विकास चौधरी बताया गया जिसमें भोपाल पुलिस ने विकास चौधरी से बात करते हुए उसके घर के मोबाइल नंबर पूछने पर विकास चौधरी ने अपने मामा का मोबाइल नंबर बताया था जिस पर भोपाल पुलिस ने विकास के मामा से बात की और उन्हें विकास एवं उमेश की होने की जानकारी दी।वहीं यह सूचना भालूमाडा थाने में भी बताई गई थी इसके बाद से भालू माडा पुलिस द्वारा दोनों परिजनों के घरों को जानकारी देते हुए बच्चों को लाने के लिए पुलिस बल को परिवार के साथ भोपाल भेजा जा रहा है वर्तमान समय पर दोनों बच्चे भोपाल के नेहरू नगर चाइल्ड लाइन में सुरक्षित हैं संभावना व्यक्त की जा रही है कि यह बच्चे अमरकंटक ट्रेन से सवार होकर भोपाल पहुंच गए संतोष चौरसिया होंगे।जहां स्टेशन में पुलिस की निगाह इन दोनों बच्चों पर पड़ी और पुलिस ने बच्चों को वहां से बाल संप्रेषण गृह ले आए जहां पर पूछताछ करने के बाद बच्चों ने अपना पता बताया बच्चों की जानकारी मिलने पर दोनों परिवार काफी प्रसन्न है ।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...