⚡ ब्रेकिंग News

भालूमाड़ा क्लब में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

कोतमा - डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भालूमाड़ा क्लब में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, शिक्षा एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गंगा चरण दुबे न्यायधीश,अमनदीप सिंह छावड़ा न्यायाधीश,राम अवध सिंह नपा अध्यक्ष पसान,राजेश खन्ना aso, महेश पनिका,देवेंद्र टुडू मुख्य चिकित्सा अधिकारी,देवेंद्र निराला एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।


कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया एससी/एस टी/ओबीसी एम्पलाई को-ऑर्डिनेशन काउंसिल एवं सिस्टा जमुना कोतमा क्षेत्र ने किया।आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जागरूक करने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य करते हैं।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...