⚡ ब्रेकिंग News

वीरेंद्र रॉय के गुर्गे नाबालिगों को खुलेआम बेच रहे शराब,ओवररेटिंग से रोज हो रहे विवाद

कोतमा - अनूपपुर जिले के राजनगर एवं कोतमा क्षेत्र में संचालित वीरेंद्र रॉय की लाइसेंसी शराब दुकान एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान में खुलेआम नाबालिगों को शराब बेची जा रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है।

निर्धारित रेट से अधिक दामों में बेच रहे शराब -

बताया जा रहा है कि दुकान संचालक द्वारा निर्धारित रेट से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है। शराब खरीदने पहुंचे ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। कई बार ग्राहकों ने ओवररेटिंग का विरोध किया, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शराब दुकान के बाहर देर रात तक भीड़ लगी रहती है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाबालिग युवकों के हाथों में शराब की बोतलें देख अभिभावकों में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है।लोगों ने आबकारी विभाग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होना कई संदेह पैदा करता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि दुकान की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि नाबालिगों तक शराब की पहुंच रोकी जा सके और ओवररेटिंग पर लगाम लग सके।

कहना है -

उपरोक्त मामले को लेकर जब जिला आबकारी अधिकारी खेमराज श्याम को फोन कर जानकारी देनी चाही तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...