⚡ ब्रेकिंग News

आँचल केशरवानी ने जिले को किया गौरवान्वित,गोल्ड मेडल से हुई पुरस्कृत

अनूपपुर-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक का तृतीय दीक्षांत समारोह 22 फरवरी 2020 को संपन्न हुआ जिसमें आँचल केशरवानी पिता रमेश गुप्ता माता राजरानी गुप्ता निवासी बिजुरी तहसील कोतमा  जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश के बी.ए. ऑनर्स(इतिहास) विभाग में अध्ययनरत रहकर पढ़ाई करते हुए वर्ष 2019 में ग्रेजुएशन कर उच्च अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं जिनका चयन गोल्ड मेडल के लिए हुआ है और तृतीय  दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से नवाजा गया है।
22फरवरी 2021 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल  "निशांक" एवं यू.जी.सी के चेयरमैन प्रोफेसर श्री डी.पी. सिंह के कुशल निर्देशन में ऑनलाइन दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया,जिसमे कुलप्रति प्रकाशमणि त्रिपाठी जी के द्वारा गोल्ड मेडल एवं उपाधि प्रदान किया गया।
आँचल केसरवानी पढ़ाई में बचपन से ही अग्रणी रही हैं।पिता रमेश गुप्ता कोतमा कोर्ट में सीनियर वकील एवं नोटरी है,और माता राजरानी गुप्ता ग्रहणी हैं।जिन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाई के क्षेत्र में हमेशा अग्रसर रखने का भरपूर प्रयास किया है और यही प्रयास के कारण आँचल केसरवानी बी.ए.आनर्स (इतिहास)  विभाग से बैचलर की डिग्री में गोल्ड मेडल जीतकर अपने जिले सहित मध्यप्रदेश को भी गौरवान्वित किया है।

              आँचल के अनुसार उनके माता- पिता,भाई- बहन व परिजनों एवं लाल गुलाब हाई स्कूल बिजुरी तथा शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बिजुरी के शिक्षक गण एवं अमरकंटक यूनिवर्सिटी के कुलपति एवं इतिहास विभाग के प्रोफेसर एवं पूरा विश्वविद्यालय परिवार का शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है।आँचल केसरवानी की प्रशासनिक सेवा व प्रोफेसरशिप मे विशेष रुचि है। जिसके लिए वो रात दिन पढ़ाई कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास कर रही हैं।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...