⚡ ब्रेकिंग News

कांग्रेसी नेता के 14 लाख कीमती वाहन पर अपराधी ने लगाई आग,वाहन हुआ जलकर खाक

सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं के इशारे पर कांग्रेश पार्टी के नेताओं व रिश्तेदारों पर दर्द हो रहे मुकदमे पर मुकदमा

कोतमा-अनूपपूर जिला में राजनीत पार्टी के नेताओं का इन दिनों राजनीतिक स्तर इतना गिरा कर राजनीति का खेल खेला जा रहा कि जिसकी आप हम कल्पना भी नहीं कर सकते, अपने प्रतिद्वंद्वियों विपक्षी नेताओं को झूठे मुकदमे में फसाकर मुकदमा दर्ज कराने का मामला हो या फिर अपने प्रतिद्वंदी राजनीतिक पार्टी के नेता के वाहन पर आग का मामला हो, प्रदेश सरकार की सत्ता सिंहासन की चाबी जिस राजनीतिक पार्टी के नेताओं के हाथों में मिलते ही अपने विपक्षी नेताओं के निपटाने पर जुट जाते हैं,  पक्ष विपक्ष दोनों राजनीतिक विरोधी नेताओं को कूट रचना रचित कर षडयंत्र पूर्वक मुकदमे पर मुकदमा थाने पर दर्ज करा कर विपक्षी नेताओं के हौसले तोड़ने का षड्यंत्र खेला जाता है ऐसे राजनीतिक षड्यंत्र से वह राजनेता कभी-कभी एक दम टूट कर अपनी हार स्वीकार कर सत्ता पक्ष के नेताओं की जी हजूरी पर जुड़ जाता है या फिर बुलंद हौसलों के साथ फर्जी मुकदमों से हार न मानकर सत्य की लड़ाई लड़ने का संकल्प उठाकर आगे बढ़ता ही चला जाता है ।

कांग्रेसी नेता के सगे भाई  फार्जी मुकदमे पर मुकदमा हो रहे  दर्ज-

फरियादी  साबिर हुसैन ने बताया कि दो  चार माह पूर्व में भालूमाडा़ थाना क्षेत्र में  कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री साबिर हुसैन पिता स्वर्गीय रियायत अली भालूमाडा़, 3 नंबर दफाई निवासी के भाई आबिद हुसैन पर राजनीतिक कारणों प्रेरित होकर कुछ लोगों से झूठे मुकदमे राजनीतिक  पार्टी के नेताओं द्वारा दर्ज कराया जा रहा, लेकिन इन मुकदमों से भी साबिर हुसैन कांग्रेसी पार्टी के नेता के हौसले नहीं टूटे। साबिर हुसैन ने कहा मुझ पर जितने भी मुकदमा सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं द्वारा दर्ज कराना हो करा ले मैं कांग्रेस पार्टी का निष्ठावान सेवक सिपाही हूं ऐसे झूठे मुकदमे से मेरे हौसले नहीं टूटेंगे उन्होंने यह भी कहा कि सत्य कुछ क्षणों के लिए परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं, मुझे न्यायपालिका पर पूर्ण भरोसा है एक दिन माननीय न्यायालय सत्य के पक्ष में फैसला सुनाएगी।

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ  प्रदेश महामंत्री के वाहन पर लगाई आग-

जिले के उपचुनाव की राजनीतिक लड़ाई नेताओं को एक दूसरे पर  आज भारी पड़ रही ,कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री साबिर हुसैन पिता स्वर्गी रियायत अली निवासी भालूमाडा़ को उपचुनाव में कॉन्ग्रेस पार्टी के प्रति वफादारी से  डाटा रहने वाले एक सिपाही को आज बहुत कुछ खोकर भुगतनी पड़ रही  है।फरियादी साबिर हुसैन ने बताया दिनांक 19.2. 2021 को रात 8 बजे अपने घर से करीबन 300 मीटर की दूरी पर दुर्गा पंडाल के पीछे स्वयं की गैरिज में अपनी गाड़ी होंडा कंपनी मोबेलियो फोर व्हीलर गाड़ी M.P65,T 0951 स्कोर खड़ी कर दिया था सटर बंद कर ताला लगा कर घर आया था 22 फरवरी 2021 को सुबह लगभग 5 बजे पड़ोसी कृष्ण चंद्र मिश्रा मेरे घर आए और बताया कि आपके गैरिज आग लगी हुई है काफी धुआ  गैरिज से निकल रहा है ,जैसे ही शिकायतकर्ता को इसकी सूचना मिली मौके पर गैरिज पर जा कर सटर का ताला खोलकर देखा तो वाहन में आग लगी हुई थी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गैरिज पर लगी सीमेंट की सीट तोड़कर वाहन पर जानबूझकर आग लगाई गई, वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था।

गैरिज में सुरक्षिर रखी, काग्रेंस नेता की 14 लाख कीमती वाहन जलकर खाक -
पीड़ित साबिर हुसैन ने बताया कि लगभग 14 लाख कीमती वाहन पलक झपकते ही अज्ञात अपराधी ने गैरिज पर खड़े वाहन को सीमेंट की सीट तोड़कर पेट्रोल डालकर जलाकर खाक कर दिया गया, जिसकी लिखित सूचना भालूमाडा़ थाने पर की गई पुलिस द्वारा फरियादी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 0073/2021 धारा 435 के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है।

कॉन्ग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महामंत्री के वाहन को आग लगाना निंदनीय- विधायक कोतमा
श्री सुनिल सराफ विधायक कोतमा ने कहा की आज सत्ता पक्ष के कुछ राजनेताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मंत्री साबिर हुसैन निवासी भालूमाडा़ के भाई को षडयंत्र पूर्वक  झूठे मामले में फसाने खेल खेला जा रहा है जो घोर निंदनीय है,आज बीती रात  कांग्रेस के एक सच्चे सिपाही को आर्थिक नुकसान करने के हिसाब से गैरिज के अंदर खड़ी 14 लाख कीमती वाहन को अज्ञात अपराधी ने  सीमेंट की सीट तोड़  कर आग लगा दी गई, ऐसा कृत्यो की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है और विधायक जी ने पुलिस प्रशासन से मांग की निष्पक्ष पूरे मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए तत्काल पुलिस को आरोपी की  धर पकड़ कर गिरफ्तारी करना चाहिए ऐसे संगीन अपराध को जन्म देने वाले व्यक्ति समाज के लिए ठीक नहीं।

बर्दाश्त नहीं ऐसे अपराध व अपराधी- अशोक त्रिपाठी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अशोक त्रिपाठी निवासी भालूमाडा़ ने कहा कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री साबिर हुसैन एवं उसके परिवार को जिस तरीके से झूठे मुकदमे लाद कर मानसिक शारीरिक आर्थिक प्रताड़ना कुछ राजनीतिक पार्टी के नेताओं के द्वारा कूट रचना रचित कर षड्यंत्र के तहत झूठे मुकदमे पर लगाकर फसाया जा रहा वह निंदनीय है,  14 लाख कीमती वाहन को आज रात्रि अज्ञात व्यक्ति द्वारा गैरिज पर खडी़ वाहन को जिस तरह आग लगा कर जल दिया गया गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई जिस किसी अपराधी ने ऐसे कृत्य किए उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा आज भालूमाडा़ क्षेत्र में पहली बार ऐसी घटना क्षेत्र में घटी, आज जो कुछ घटित हो रहा ना राजनीति के लिए अच्छा है ना समाज व हम सबके लिए, पुलिस प्रशासन को तत्काल पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए फॉरेंसिक जांच करानी चाहिए जिससे पूरे सच्चाई से पर्दा उठ सके ,वाहन पर आग लगाने वाले अपराधी चाहे कोई भी हो उन्हें सलाखों  के पीछे ही होना चाहिए।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...