⚡ ब्रेकिंग News

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनूपपुर जिले के बिजुरी क्षेत्र मे दिनांक 23.02.2021 को फरियादिया सुमन पति संंदीप (बदला हुआ नाम) 27 वर्ष निवासी कपिलधारा काॅलोनी बिजुरी द्वारा इस आशय की रिर्पोट दर्ज कराई गई थी कि इनकी लड़की पिन्की (परिवर्तित नाम) उम्र 04 वर्ष के साथ पड़ोस में रहने वाला लड़का गोलू कुशवाहा के द्वारा गलत कृत्य किया गया है। जिस पर थाना बिजुरी में अपराध क्रमांक 47/21 धारा 376, 376 (एबी) भादवि0 3,4,5 (ड), (ढ़), 6 पाक्सो के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी गोलू कुषवाहा घटना दिनांक समय से फरार चल रहा था। घटना नाबालिग बालिका से संबंधित होने से अत्यंत गंभीर प्रकृति का था। जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री एम.एल.सोलंकी द्वारा गंभीरता से लेते हुये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित कौषिक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार हेतु अनुसंधान की वैज्ञानिक पद्धतियों का सहारा लेते हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी के परिजनों से भी पूंछतांछ की जा रही थी एवं इन पर कडी निगरानी रखी जा रही थी। तथा आरोपी के छिपने के संभावित ढिकानों पर निरंतर दबिस भी दी जा रही थी।
इसी दरमियान विशेष टीम को आरोपी के मूवमेंट के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। टीम द्वारा सूचना की तस्दीक हेतु विवेचना की वैज्ञानिक पद्धति का सहारा लेते हुये आरोपी के छिपने की स्थान जयसवाल पेट्रोल पम्प के आगे नंदगांव रोड बिजुरी में दबिस देकर आज दिनांक 01.03.2021 को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री एम.एल. सोलंकी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजुरी उपनिरीक्षक सुमित कौषिक, सउनि अमर लाल यादव, आर. मनोज उपाध्याय, आर0 अनिल मरावी, सायबर सेल आर. राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार, आर. पंकज मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...