⚡ ब्रेकिंग News

17 टन कोयला पार करने के मामले मे JH ट्रांसपोर्ट के ट्रक को पुलिस ने किया जप्त

अनुपपुर-राजनगर कोयलांचल क्षेत्र के एसईसीएल हसदेव क्षेत्र अंतर्गत राजनगर आर ओ कॉलरी से कोयला लोड कर साइडिंग में अनलोड करने गए वाहन चालक द्वारा आधा कोयला अनलोड कर बाकी के बचें 17 टन कोयले को बाहर निकालने की फिराक में था जिसे सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़ते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी गई । जिस पर पुलिस के द्वारा वाहन को जप्त करते हुए आरोपी चालक अशोक राठौर पिता द्वारिका प्रसाद राठौर उम्र 24 वर्ष निवासी आदर्श ग्राम सिवनी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है ।
                              मामले के संबंध में बताया गया कि 28 फरवरी की शाम रेलवे साइडिंग राजनगर आर ओ में जे एच कंपनी के वाहन क्रमांक CG 12 S- 5963 चालक अजय सिंह राठौर द्वारा कोयले को लेकर भागने की फिराक से कालरी में लगे बूम बैरियर के समीप तक वाहन को लाया गया था लेकिन सुरक्षाकर्मियों द्वारा देख लेने के पश्चात वाहन को रोकते हुए मामले की सूचना उच्चाधिकारियों सहित पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस के द्वारा वाहन को जप्त करते हुए वाहन में रखे कोयले को तौल कराने पर 17 टन कोयला कीमती लगभग 50000 रुपये पाया गया टेलर की कीमत 15 लाख रुपये कुल कीमत 15 लाख पचास हजार रुपये सहित पुलिस के द्वारा वाहन को जप्त करते हुए चालक के विरुद्ध धारा 406, 407, 414 एवं खनिज अधिनियम की धारा 4,21 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इनका कहना है

चालक द्वारा ट्रक में 17 टन कोयला बाहर ले जाने की फिराक में कालरी में लगे बूम बैरियर तक गाड़ी को लाया गया था जहां सुरक्षाकर्मी द्वारा रोककर पुलिस को जानकारी दी गई जिस पर पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

आर के सोनी
थाना प्रभारी रामनगर
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...