कोतमा-एसोसिएशन आफ एग्रीकल्चरल लाइब्रेरियन एंड डॉक्यूमेंटलिस्ट ऑफ इंडिया द्वारा बेंगलुरु में दिनांक 25 एवं 26 फरवरी 2021 को अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें पूरे भारत के ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के विद्वानों द्वारा शिरकत की गई। इस संगोष्ठी में शासकीय महाविद्यालय कोतमा की पुस्तकालय अध्यक्ष सुश्री आकांक्षा पांडे द्वारा अपना शोध पत्र प्रेषित किया गया था । जो एसोसिएशन द्वारा स्वीकार किया गया और उन्हें इस शोध संगोष्ठी में बोलने का अवसर प्रदान किया । यह एक बड़े ही गौरव का विषय रहा इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर महाविद्यालय की पुस्तकालय अध्यक्ष को शोध पत्र के माध्यम से अपने विचार को रखने का अवसर प्रदान किया गया तथा देश विदेशों से आए हुए पुस्तकालय अध्यक्षों, समाजसेवियों व शोधार्थीयो के द्वारा शोध पत्र को धैर्य पूर्वक सुना एवं सराहा गया ।
इस शोध संगोष्ठी का महत्व इस बात से भी समझा जा सकता है की शोध संगोष्ठी में जिन्होंने शोध पत्र का वाचन किया है उन्हें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लिखित बधाई संदेश प्रेषित किए गए। आपके शोध पत्र से प्रभावित होकर एसोसिएशन के द्वारा इन्हें आजीवन सदस्यता पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में शोध पत्र प्रेषित करना तो सामान्य बात है, परंतु शोध पत्र के वाचन का अवसर प्रदान होना अत्यंत महत्वपूर्ण व दुर्लभ है,और यह इस बात पर निर्भर करता है कि शोध पत्र शोध पत्र का स्तर एवं उसकी गुणवत्ता तथा समाज को होने वाले उसके लाभ पर। महाविद्यालय के लिए यह बड़े गौरव का विषय है कि सुश्री आकांक्षा पाण्डेय द्वारा अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में अपना स्थान कायम किया और स्वयं का ही नहीं अपितु महाविद्यालय को और इस क्षेत्र को गौरवान्वित किया ।आपके द्वारा किया गया यह कार्य केवल व्यक्तिगत शैक्षणिक क्षमता को नहीं बढ़ाता है,बल्कि महाविद्यालय के एकेडमिक स्तर को भी बताता है और अंतरराष्ट्रीय पटल पर कोतमा जैसे स्थान का नाम लाना बहुत ही सराहनीय कार्य रहा ।यह इनके अथक प्रयास और मेहनत का नतीजा है ।आपका यह कार्य महाविद्यालय की शोध के प्रति सकारात्मक सोच का परिचायक इस अवसर के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनय कुमार सोनवानी जी द्वारा बड़ी सहजता से आपको शोध संगोष्ठी में जाने हेतु कर्तव्य अवकाश प्रदान किया गया।इस उपलब्धि हेतु महाविद्यालय के आइक्यूएसी सेल प्रभारी प्रो बी लकड़ा, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ विवेक कुमार पटेल तथा सहायक प्राध्यापकगण श्री जे लकड़ा श्री राजेश वरकड़े, श्री राकेश गर्ग तथा क्रीड़ा अधिकारी डॉ राजेश भारती जी के द्वारा बधाई दी गई तथा आशा की गई कि भविष्य में भी आप इस प्रकार एकेडमिक एक्सीलेंस को बढ़ाते रहे तथा महाविद्यालय का नाम रोशन करते रहे।