सचिव सुषमा रानी पांडे ने अपने पति के फार्म को लाखों रुपए का किया भुगतान जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाए उपरोक्त मामले में साधे चुप्पी
कोतमा - जिला पंचायत अनूपपुर,मुख्यालय बदरा अंतर्गत ग्राम पंचायत रेऊला में इन दिनों सचिव सुषमा रानी पांडे एवम सरपंच खेलनिया बाई की जुगल जोड़ी मिलकर भ्रष्टाचार परोसा जा रहा है अपनी अपनी जेब भरने के चक्कर में नियम कायदों दरकिनार कर अपने चहेते रिश्तेदारों को निर्माण सामग्री डीलर बनाकर उनके नाम का बिल लगाकर लाखों रुपए की हेराफेरी की गई। बदरा जनपद पंचायत अंतर्गत ज्यादातर ग्राम पंचायतों में फर्जी बिल के सहारे शासकीय पैसे का गमन सचिव सरपंच मिलकर कर रहे हैं और जिले के मठाधीश अधिकारी भ्रष्टाचारी सचिव सरपंच को मौन स्वीकृति प्रदान कर भ्रष्टाचार के खेल में स्वयं लिप्त नजर आते हैं। विकास कार्य के नाम पर शासकीय पैसे का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचारी सचिव सरपंच कुछ दिनों में ही करोड़पति धन्ना सेठ बन बैठते है। ग्राम पंचायतों में गुणवत्ता विहीन कार्य करा कर हेरा फेरी कर सकी पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है।इंजीनियर,एसडीओ,सीईओ, जिला पंचायत सीईओ व जिले के जिम्मेदार अधिकारी ग्राम पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार पर चुप्पी साध कर भ्रष्टाचार की बहती गंगा में सब अपनी-अपनी हाथ धो रहे हैं।
सचिव सुषमा रानी पांडेय का पति बना निर्माण सामग्री डीलर -
रेउला ग्राम पंचायत की सचिव शारदा पांडेय जो खुद कहती फिरती है कि मेरे व मेरे पति के संबंध कांग्रेस और सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के शीर्ष नेताओं से अच्छे हैं।इसलिए हमे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है और जबसे मैं पदस्थ हुई हू सबका बराबर सहयोग मिलता रहा है। रेउला सचिव शारदा पांडेय ने अपने पति शेष नारायण पांडेय निवासी बेलियाबड़ी को अपने ही ग्राम पंचायत में दिनांक 05/03/2020 को 11 हजार 5 सौ 96 रुपए एवम दिनांक 09/12/2020 को 1 लाख 5 हजार रुपए का भुगतान निर्माण सामग्री के नाम पर कर दिया।सचिव पति शेष नारायण पांडेय निवासी बेलियाबड़ी,चपानी,लामाटोला, मुरधवा और सड्डी ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपए का सामग्री भुगतान ग्राम पंचायतों से किया गया।
रेउला में चेक डैम के नाम पर,परोसा जा रहा भ्रष्टाचार -
ग्राम पंचायत रेउला में मनरेगा के तहत जल संरक्षण और जल संग्रहण के नाम पर चेक डैम निर्माण कार्य चल रहे हैं।जिसमे भारी पैमाने पर मापदंडों के विपरीत कार्य एम के एक्का एसडीओ बदरा,अरविंद उईके उपयंत्री,सचिव सुषमा रानी पांडे एवम खेलानिया बाई सरपंच की जोड़ी चेक डैम निर्माण कार्य के नाम पर भ्रष्टाचार परोसा जा रहा है शासकीय पैसे का दुरुपयोग कर चेक डैम निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।ग्राम पंचायत रेउला में मुख्य मार्ग से लगे नाले पर पूर्व से ही 2 चेक डैम बने हुए हैं इसके बावजूद लगभग 250 से 300 मीटर की दूरी पर नया चेक डैम लगभग 15 लाख की से निर्माण कार्य कराया जा रहा है,मात्र शासकीय पैसे की हेराफेरी कर अपनी अपनी जेब भरने के चक्कर में जहा पर पहले से ही चेक डैम बने हुए हैं वही पर चेक डैम बनाकर शासकीय पैसे लूटने का अच्छा खेल खेला जा रहा है।जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार उपरोक्त मामले की शिकायत जिला पंचायत सीईओ,बदरा सीईओ,एसडीओ,इंजीनियर से की गई लेकिन सब ने कार्यवाही के नाम पर चुप्पी साध रखी है।
पंचायती राज्य अधिनियम की उड़ाई गई धज्जियां -
एक ओर भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए केंद्र एवम राज्य सरकार कड़े कानून बनाती हैं जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके लेकिन ग्राम पंचायतों के भ्रष्टाचारी सचिव सुषमा रानी पांडे अपने पति शेष नारायण पांडेय फर्म मां ट्रेडर्स के नाम से लाखो का भुगतान सचिव अपने पति को कर दिया जबकि उपरोक्त फर्म के बिल के पते पर अता पता नहीं है। म. प्र. पंचायती राज एवं ग्राम स्वराज 1993 के पृष्ठ क्रमांक 189 में धारा 69 के अध्याय में उल्लेख किया गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के नाते रिश्तेदार किसी भी प्रकार का लाभ नहीं ले सकते अधिनियम अंतर्गत धारा 40 में ऐसा करने पर जो प्रधान दिया गया है उसमें शासकीय सेवकों व जनप्रतिनिधियों को पद से पृथक करने के अलावा राशि की वसूली के साथ-साथ 6 वर्ष तक पद से वंचित रखने का प्रावधान है। लेकिन जिम्मेदारों को यह सब कुछ नजर नहीं आ रहा है कारण ऊपर से नीचे तक कमीशन का खेल।
कहना है -
उधारी समान लेना पड़ता है और ग्राम पंचायत में होने वाले निर्माण कार्य की राशि पहले खाते में नहीं आती।इसी कारण मैं अपने पति शेषनारायण के फॉर्म मा ट्रेडर्स से निर्माण सामग्री खरीदी करती हूं।
सुषमा रानी पांडे
सचिव,ग्राम पंचायत रेऊला
कहना है -
यदि रेवला ग्राम पंचायत सचिव ने अपने पति के फर्म मां ट्रेडर्स को सामग्री भुगतान किया है तो या पंचायती राज के विरुद्ध है शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
व्ही एन मिश्रा
जनपद पंचायत सीईओ, बदरा