अनूपपुर-भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अनूपपुर जिले के कोयलांचल क्षेत्र राजनगर के संघर्षशील पत्रकार त्रिनेश मिश्रा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। भाजपा नेताओं ने दिवंगत श्री मिश्रा की आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असहनीय कष्ट सहन करने हेतु शक्ति देने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि महामारी के बीच संकट की घड़ी में मीडिया के लोग अपनी जान हथेली पर रखकर जिस तरह से धैर्य और साहस का परिचय देते हुए समाज के अंदर काम कर लोगों की मदद करने के साथ ही एक दूसरे तक संदेशों को पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं और ऐसी स्थिति में हमारे बीच से एक संघर्षशील पत्रकार का जाना हम सभी के लिए दुखद है भारतीय जनता पार्टी पूरे परिवार की तरफ से श्री मिश्रा के निधन पर गहरा दुख प्रकट करती है