अनूपपुर / फुनगा- विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण शनिवार को मुख्यमंत्री के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया । जिससे अब स्थानीय ग्रामीणों को विद्युत समस्या से छुटकारा मिल पाएगा । पूर्व में अनूपपुर विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत शामिल होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था । जिसको देखते हुए 33/11 के व्ही विद्युत उप केंद्र यहां निर्मित कराया गया ।
लोकार्पण के दौरान एसडीएम कमलेश पुरी, नायब तहसीलदार निलेश धुर्वे,फुनगा हल्का पटवारी मिथलेश तिवारी, कार्यपालन अभियंता बृजेश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ,अधीक्षण अभियंता सीपी सिंह पटेल कार्यपालन अभियंता बृजेश द्विवेदी सहायक अभियंता जितेंद्र गुप्ता कनिष्ठ अभियंता अरविंद पहाड़े एवं मिंटू सिंह लाइन इंस्पेक्टर श्री गंगा सिंह लाइनमैन अंजनी सिंह एवं फुनगा लाइन अटैच लवकुश गुप्ता और समस्त लाइन स्टॉप मुकेश पटेल , उमेश अग्रवाल , ओमप्रकाश अग्रवाल , अजय गुप्ता , सुनील मिश्रा , नरेन्द्र सिंह , सीताराम पनिका, दीपक शुक्ला , मनोज पयासी , संतोष साहू , प्रकाश साहू , पवन गुप्ता , स्थानीय ग्रामीण एवं विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। लोकार्पण के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नए सब स्टेशन के प्रारंभ होने से फुनगा के समीप स्थित 10 ग्राम पंचायतों और 25 गाँव के विद्युत समस्या दूर होगी ।