⚡ ब्रेकिंग News

भालूमाड़ा पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत 2 व्यक्तियो पर की कार्यवाही

अनूपपुर - भालूमाड़ा थाने में जबसे नवागत थाना प्रभारी सुमित कौशिक की पदस्थापना हुई है तबसे लगातार अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही कर क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध को कम करने की कोशिश की जा रही है।इसी कड़ी में भालूमाड़ा पुलिस ने अँग्रेजी व देशी शराब जप्त करते हुए 34(1) आबकारी ऐक्ट के तहत 02 प्रकरण दर्ज किए हैं।भालूमाड़ा पुलिस ने बताया कि प्रधान आरक्षक 23 बृजेश सिंह द्वारा रमेश सोनी पिता  ददना सोनी उम्र 47 वर्ष निवासी सकोला के कब्जे से 5 केन बियर कीमती 650 ,10 पाव प्लेन देशी कीमती 700 रुपये कुल 1350/- जप्त किए एवम स. उ. नि. रामहर्ष पटेल द्वारा आरोपी केशव भरिया पिता आनंद राम भरिया उम्र 19 वर्ष निवासी सकोला के कब्जे से हाथ भट्ठी की बनी महुआ 6 लिटर शराब कीमती 600/- रुपये जप्त किए है।दोनों ही मामलों में धारा 34(1) आबकारी ऐक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।और कुल कीमती लगभग 1950/- रुपए की शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...