⚡ ब्रेकिंग News

आकाशीय बिजली गिरने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

अनूपपुर -आज दिनांक 27/06/2023 की शाम लगभग 6:00 बजे नगर पालिका परिषद पसान अंतर्गत पसान वार्ड क्रमांक 14 में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की दुखद मौत हो गई।
      प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मनोज कुमार कोल पिता स्व. छोटू कोल उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 बताया गया है वही जानकारी यह भी है कि मृतक और उसके परिवार के लोग बरसी के लिए शाम को प्रयागराज जाने की तैयारी में थे और इसी तैयारी में उनके सारे परिवार के लोग भी एकत्र थे और शाम लगभग 6:00 बजे घर के आंगन में मनोज टेंट के बर्तन रखवा रहा था और उसी समय आकाशीय बिजली गिरने से वह चपेट में आ गया जिसे तत्काल परिजनों ने भालूमाड़ा एसईसीएल क्षेत्रीय चिकित्सालय लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...