⚡ ब्रेकिंग News

कॉलरी की भूमि पर हो रहे लगातार कब्जे,क्या संपदा अधिकारी अजय कुमार का योगदान..?

कोतमा - जमुना कोतमा क्षेत्र में कॉलरी (कोयला खदान) की शासकीय भूमि पर लगातार हो रहे अवैध कब्जों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वर्षों से कॉलरी की खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर मकान एवं दुकानें बनाई जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

बताया जा रहा है कि इन अवैध कब्जों के पीछे विभागीय लापरवाही के साथ-साथ मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है। संपदा विभाग के अधिकारी अजय कुमार की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई की जाती, तो इतने बड़े स्तर पर अतिक्रमण नहीं हो पाता।जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक के आवास से लगभग 500 मीटर की दूरी पर ही बंकिम बिहार के सामने एक महिला द्वारा एवं केंद्रीय विद्यालय जमुना के पीछे नारायण सिंह द्वारा कब्जा किया जा रहा हैं।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और कॉलरी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।साथ ही, दोषी अधिकारियों एवं अतिक्रमणकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस संबंध में जब संपदा अधिकारी अजय कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पहले फोन उठाया और जब इस संबंध में बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन काट दिया जिससे प्रतीत होता है कि क्षेत्र में हो रहे अवैध कब्जे को लेकर उन्होंने अपनी मौन स्वीकृति दे दी हैं।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाता है और कॉलरी की शासकीय भूमि को कब्जे से मुक्त कराने के लिए क्या ठोस कार्रवाई की जाती है।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...