राजनगर पुलिस ने की जुआरियों पर कार्यवाही



रामनगर- रामनगर थाना अंतर्गत लगातार जुए का शिकायत पर त्योहार के मध्य नजर रखते हुए अधीक्षक जहां पूरे जिले में जुए पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत समस्त थाना प्रभारियों को दी है उसके विपरीत रामनगर थाने में रामनगर थाना प्रभारी के द्वारा शांति नगर में परियों पर छापामार कार्यवाही की गई वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार  मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कुछ लोग शांति नगर नाला दफाई में ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह प्रधान, प्रधान आरक्षक श्याम शुक्ला ,आरक्षक सनत द्विवेदी ,आरक्षक विनोद मरावी द्वारा मुखबिर की सूचना को तस्दीक किया गया । जहां तीन व्यक्ति ताश के पत्तों की मदद से रुपए पैसे का हार जीत का दाव लगाते हुए जुआ खेलते पाए जाने पर कुल ₹950 एवं 52 ताश के पत्तों को विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपी 1. हेमलाल साहू 2.दीपक मौर्य 3.सिकंदर माझी को गिरफ्तार करते हुए अपराध क्रमांक 196 / 18 धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण थाना रामनगर में पंजीबद्ध किया गया!
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...