अनूपपुर - दिनांक 03.05.2026 को फरियादिया कलावती केवट (परिवर्तित नाम) पति कमला केवट उम्र 36 वर्ष निवासी नम्बर 02 थाना भालूमाडा जिला अनूपपुर (म.प्र.) की थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की इसके रिश्ते के नंदोई सीताराम केवट निवासी के द्वारा इसकी नाबालिक लड़की प्रिया केवट (परिवर्तित नाम) के साथ बलात्कार किया है जिससे लड़की गर्भवती हो गई है फरियादिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक अप.क्र. 126/2026 धारा 64(2)(f), 64(2)(m), 65(1) बीएनएस एवं 3, 4, 5(j)(ii),(l)(n), 6 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगनाथ सिंह मरकाम तथा अनु.अधि. कोतमा (पुलिस) आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में अपराध की गंभीरता को देखते हुए तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी निरी. उमेश उपाध्याय के नेतृत्व में भालूमाडा पुलिस टीम के द्वारा आरोपी सीताराम केवट पिता स्व. हीरालाल केवट उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम ... की पता तलास कर आज दिनांक 05.05.2026 को ग्राम ... से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
अहम भूमिका - थाना प्रभारी भालूमाडा निरी उमेश उपाध्याय , स.उ.नि. विनोद द्विवेदी, प्रआर 57 कृपाल सिंह , आर. 220 मकसूदन सिंह म.आर. 409 सुप्रिया त्रिपाठी।