⚡ ब्रेकिंग News

मानवता की मिसाल बन रहे डॉक्टर बिपिन यादव,रोजाना बड़ी संख्या में पहुंच रहे मरीज

कोतमा - आज के दौर में जहां अक्सर सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठते रहते हैं, वहीं पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. बिपिन यादव अपनी सेवा, समर्पण और मानवीय व्यवहार के कारण लोगों के बीच एक अलग पहचान बना रहे हैं। क्षेत्र के मरीजों के लिए डॉ. यादव केवल एक चिकित्सक ही नहीं, बल्कि उम्मीद और भरोसे का दूसरा नाम बनते जा रहे हैं।


बड़ी संख्या में रोजाना पहुंच रहे मरीज -


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जहां डॉ. बिपिन यादव पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ मरीजों का उपचार कर रहे हैं। मरीजों का कहना है कि डॉ. यादव न केवल बीमारी का सही उपचार करते हैं, बल्कि उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उचित सलाह भी देते हैं, जिससे मरीजों को मानसिक संतुष्टि भी मिलती है।

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी मिल रहा लाभ -

ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए डॉ. यादव लगातार प्रयासरत हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर जांच, दवाइयां एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। उनके व्यवहार और कार्यशैली की वजह से क्षेत्र के लोगों का स्वास्थ्य केंद्र के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

लोगों को नई जिंदगी देने का काम कर रहे डॉक्टर यादव -

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि डॉ. बिपिन यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान कई मरीजों को बेहतर उपचार देकर नई जिंदगी देने का काम किया है। मरीजों और उनके परिजनों के साथ उनका सहज एवं नम्र व्यवहार लोगों के दिलों को छू जाता है। यही कारण है कि दूर-दराज के गांवों से भी लोग उनके पास उपचार कराने पहुंच रहे हैं।स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से डॉ. यादव लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों और मरीजों के प्रति समर्पण को देखते हुए क्षेत्र के लोग उन्हें मानवता की सच्ची मिसाल बता रहे हैं।

कर्तव्यों के प्रति हो समर्पण तो सब कुछ है मुमकिन -

पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. बिपिन यादव की सेवाएं यह साबित कर रही हैं कि यदि चिकित्सक अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित हो तो सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकता है। क्षेत्रवासियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे चिकित्सकों की वजह से ही स्वास्थ्य व्यवस्था में लोगों का विश्वास मजबूत होता है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...