झूठे तथ्यों के आधार पर थाने में शिकायत कर मेरी छवि धूमिल करने का चल रहा षड्यंत्र-रामविलास

अनूपपुर - क्रिप्टो करेंसी को लेकर भारत मे अभी भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। क्रिप्टोकरेंसी लेन-देन को सुरक्षित और सत्यापित करने के लिए एन्क्रिप्शन तकनीकों का उपयोग करती हैं। पारंपरिक बैंकिंग के विपरीत,क्रिप्टो संपत्ति विकेंद्रीकृत होती है और किसी भी केंद्रीय प्राधिकरण द्वारा नियंत्रित नहीं होती है। क्रिप्टोकरेंसी के विवादों को निपटाने के लिए देश में अभी किसी भी प्रकार के नियम कानून दिशानिर्देश निर्धारित नहीं है इसलिए निवेशकों के लिए यह जोखिम भरा होता है यह अलग बात है कि भारत में उसको लेकर मौजूदा वक्त में किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं है। केंद्रीय बजट 2022 के अनुसार भारत सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी से लाभ पर 30% टैक्स और स्त्रोत पर 1% टैक्स कटौती की घोषणा की है। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा 7 मार्च को जारी राजपत्र अधिसूचना में कहा गया कि वीडीए व आभासी डिजटल संपत्ति को अब पीएमएलए के तहत रिपोर्टिंग इकाई माना जाएगा इसके अतिरिक्त बिचौलियों की जो वीडीए में डील करते हैं उन्हें अपने ग्राहकों एवं उपयोगकर्ताओं के केवाईसी करने के लिए अनिवार्य किया जाता है। 29 दिसंबर 2020 को वियतनाम देश से रूबी क्वाईन नाम की एक कंपनी लांच हुई जो कि आज विश्व पटल पर 23 देशो में आज तक लगभग 14 लाख निवेशकों ने अपना पैसा निवेश किया है।

रूबी क्वाईन पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं निराधार -रामविलास वर्मा 

रूबी क्वाईन प्राईस प्रीडिक्शन के बोर्ड मेंबर रामविलास वर्मा निवासी कोतमा द्वारा बताया गया कि रूबी क्वाईन पर दिनेश कुमार निवासी गोविंदा कालरी वार्ड क्रमांक 12 द्वारा कोतमा थाने पर रूबी क्वाईन और मेरे विरूध्द जो शिकायत की गई है, बिना तथ्य के जो भी आरोप लगाए गए है वह पूरी तरह निराधार है, मेरी एवं कंपनी की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। निवेशक दिनेश कुमार द्वारा अपने मर्जी से रूबी क्वाईन पर कई किश्तो मे दो लाख इक्कयासी हजार रूपये निवेश किया गया था स्वयं दिनेश कुमार ने अपनी पत्नी सावित्री एवं पुत्री पूर्णिमा कुमारी के नाम से आईडी बनाकर पैसा निवेश किया गया, साथ ही साथ अपने दमाद दिनेश कश्यप की आईडी बनाकर तीस हजार रूपये रूबी क्वाईन मे निवेश कर रामविलास वर्मा से क्वाईन खरीदी गई और उसके एवज मे उनके खाते पर किश्तो मे पैसे डाले गए। रूबी क्वाईन के बोर्ड मेंबर द्वारा यह बताया कि दिनेश कुमार ने मुझ पर यह आरोप लगाया है कि 20 जनवरी तक उसके परिवार सदस्यो के आईडी मे कुल 3231.96 क्वाईन दिख रही थी लेकिन अब कोई क्वाईन नही दिख रही है, निवेशक को रूबी क्वाईन निवेश एवं लेन देन के विषय पर उपरोक्त जानकारी के अभाव के कारण ऐसे निराधार आरोप आज लगा रहे है।

 क्वाईन बेचने का आरोप आधारहीन -

रामविलास वर्मा ने बताया कि दिनेश कुमार द्वारा जो भी आरोप बिना तथ्य के षडयंत्र पूर्वक मुझ पर मढे़ जा रहे हैं।जिस पर मै दिनेश कुमार के विरूध्द कानूनी कार्यवाही करूंगा क्योकि उन्होने बिना साक्ष्य के झूठे तथ्यो के आधार पर रूबी कंपनी एवं मुझ पर कई गलत आरोप लगाकर सोशल मीडिया एवं पत्राचार के जरिए छवि धूमिल करने का निंदनीय कार्य किया है। निवेशक दिनेश कुमार ने कई मिथ्या आरोप लगाया है कि 30 दिसंबर 2022 को 316.9 क्वाईन बिना निवेशक के जानकारी के मैने बेच दिया है जबकि सच यह है कि बोनस एयरड्राप के जरिए 316.9 क्वाईन उन्हे प्राप्त हुआ था, न मैने उनकी आईडी पासवार्ड का दुरूपयोग किया और न ही मेरे द्वारा किसी भी प्रकार की धोखाधडी की गई है। बोनस के तौर पर उन्हें मिली क्वाईन को बेचना बताया जा रहा है जिससे साफ पता चलता है वह कितना सही बोल रहे हैं।

निवेशक केवाईसी न कराकर कर रहा थाने पर झूठी शिकायत -

रामविलास वर्मा ने बताया कि निवेशक दिनेश कुमार को कई बार बोला गया कि आप अपनी केवाईसी जल्द करा लीजिए जिससे आपको पैसा मिलना शुरू हो सके। किंतु केवाईसी न कराकर थाने पर झूठी मनगढत कहानी रचकर ऐसा प्रतीत होता है की खुद पैसा नही लेना चाहते ,मेरे द्वारा उन्हे यह भी सलाह दी गई यदि आपको किस्तों में जमा रकम लेना तो रूबी कंपनी से मिली सभी क्वाईनो को देना होगा तभी मैं किस्तों में संपूर्ण जमा रकम वापस कर सकता हूँ। कंपनी के नियम के विपरीत जाकर कार्य नही कर सकता है कंपनी के दिशानिर्देशो का पालन करते हुए ही उपरोक्त निवेशक का भुगतान हो सकेगा। रामविलास वर्मा ने यह भी बताया कि रूबी कंपनी ने कई लाखो रूपये खर्च कर दिनेश कुमार के पुत्र को मुफ्त मे चार दिनो का केरल का टूर फ्लाइट के जरिए कराया गया एवं फाइव स्टार होटल पर रुकने खानें सहित सभी व्यवस्थाएं फ्री पर की गई । रूबी क्वाईन के पैसे से टूर का आनंद लिया इसके बावजूद निवेशक खुद की केवाईसी न कराकर अनुचित आरोप लगा कर छवि धूमिल कर रहे है।

कहना है -

शिकायतकर्ता को थाना बुलाया गया था किंतु उस समय वह उपस्थित नही हुए जल्द ही तथ्यो की जाँच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

                                    अजय बैगा 
                  थाना प्रभारी,कोतमा,जिला अनूपपुर (म.प्र)
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...