जमुना कोतमा क्षेत्र में सूदखोरों का बोल बाला,कालरी कर्मचारियों को बनाते है अपना शिकार,शिकायत के बाद पुलिस सूदखोर व बैंक दलालो पर नहीं करती कार्यवाही, कई कालरी कर्मचारियों ने सूदखोरों के चंगुल में आ कर दी जान
कोतमा/अरुण त्रिपाठी - कोयलांचल क्षेत्र में सूदखोरो का बोलबाला देखते बनता है मकड़ी के जाल की तरह कॉलरी कर्मचारियों को अपने झांसे में लेकर जिंदगी भर की जमा पूंजी धोखा धड़ी कर कर हड़प लेते हैं कैसे कॉलरी कर्मचारियों और आम जनता को सूदखोर लूट लेते हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है । सूदखोरो के झांसे में आकर कई लोगों ने अपनी जान तक गंवा दी ऐसा भी नहीं है सूदखोरो की जानकारी भालूमाड़ा पुलिस प्रशासन को नहीं है पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी भी सूदखोरों पर कार्यवाही करने के नाम पर कतराते एवं डरते है कही न कही राजनीतिक संरक्षण सूदखोरों को प्राप्त होता है पीड़ितों के शिकायत के बावजूद भी पुलिस जांच करने के नाम पर मामले को रफू चक्कर करने में लग जाती है शिकायतकर्ता के थाने के चक्कर लगाते लगाते पैरों के चप्पल तक घिस जाते हैं किंतु सूदखोर व बैंक दलालों पर भालूमाड़ा पुलिस का अभयदान साफ साफ नजर आता है तभी तो बेधड़क होकर सीधे साधे लोगो से धोकाधड़ी डरा धमका कर जिंदगी भर की पूंजी सूदखोर हड़प लेते है और सूदखोरों पर कार्यवाही शिकायत के बाद भी नहीं होती है।
ताज़ा मामला- भालूमाड़ा थानांतर्गत सूंदर नगरी भालूमाड़ा निवासी शुशीला भास्कर पति शिवेंद्र भास्कर उर्फ मिठ्ठी उम्र लगभग 25 वर्ष द्वारा दिनांक 03/12/2018 को थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई की उसका पति मानसिक स्थिति ठीक न होने के चलते पीली दफाई निवासी रोशन बर्मन उर्फ लाला पिता शिवमोहन बर्मन,कृष्ण कुमार चतुर्वेदी उर्फ पिंटू चतुर्वेदी एवं एक अन्य व्यक्ति द्वारा धोकाधड़ी कर के भारतीय स्टेट बैंक कोतमा कालरी भालूमाड़ा में एफडी साढ़ चार लाख की तोड़वाकर 3 लाख 20 हजार रुपये निकल लिए गए।
पूर्व में भी करते आये है पैसो की धोखाधड़ी- सूंदर नगरी भालूमाड़ा निवासी स्व. ज्योतिका भास्कर पति स्व. एसंक भास्कर एक साल पूर्व कालरी कर्मचारी थी भालूमाड़ा हास्पिटल पर पदस्थ थी उनकी भी मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण सूदखोरों ने उनको भी जमकर लूटा।स्व. ज्योतिका भास्कर कालरी से रिटायर होने के उपरांत 40 से 45 लाख रुपए मिला था जिसे सूदखोरों ने अपने झांसे में लेकर कर्ज़ मुक्त कराने के नाम पर लाखो रुपये ऐंठते रहे और लड़के के शादी ब्याह कराने के नाम पर गाड़ी बुकिंग के नाम पर पचासों हज़ार रुपये कई बार एठे गए स्व. ज्योतिका के मृत्यु के पश्चात सूदखोरों की नज़र उस पैसे में थी जो रिटायर के उपरांत अपने बेटे के नाम 40 से 45 लाख रुपये छोड़ गई थी सूदखोर रोशन बर्मन एवं कृष्ण कुमार और कई सूदखोरों की नज़र शिवेंद्र भास्कर जिसकी मानसिक स्तिथि ठीक न होने के कारण अपने जाल में फसाते गए और दारू मदिरा एवं अन्य नशीले पदार्थों एवं अन्य सौखो को पूरा करा कर उसका पैसा हड़पते गए।जब वह 40 से 45 लाख रुपए सूदखोरों ने हड़प लिए तब एक मात्र एफडी का पैसा 4.50 लाख रुपए भी हड़प लिए।
सूदखोरों का बोलबाला- रोशन बर्मन कृष्ण कुमार के साथ साथ कई ऐसे सूदखोर भी इस पूरे खेल में शामिल है जिन्होंने शिवेंद्र भास्कर के पैसे की हेराफेरी की हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओमन साहू उर्फ नानका भालूमाडा निवासी द्वारा रोशन बर्मन कृष्ण कुमार के साथ मिलकर शिवेंद्र भास्कर के नाम भारतीय स्टेट बैंक कोतमा कॉलरी भालूमाडा से जालसाजी धोखाधड़ी करके चेक बुक उपलब्ध कराई गई और एटीएम कार्ड बनवाया गया और चेक और एटीएम के द्वारा शिवेंद्र भास्कर के खाते से लाखों रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर किये गए और निकाले गए।
पूर्व 6 माह पहले पीड़िता ने की थी शिकायत- सुनीता भास्कर पति शिवेंद्र भास्कर द्वारा पूर्व में भालूमाडा थाने पर उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध पैसे की धोखाधड़ी की शिकायत की गई थी किंतु भालूमाडा थाना द्वारा मामले को गंभीरता पूर्वक ना लेते हुए मामले को सूदखोर और पीड़िता के बीच समझौता कराने में ही लग गए जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है यदि पुलिस प्रशासन पहले ही पीड़ित की शिकायत पर गंभीरता दिखाती तो यह दिन पीड़िता को ना देखना पड़ता बैंक में जमा एफडी के पैसे 4.50 लाख रुपये सूदखोरों के चंगुल से पीड़िता के पैसे बच जाते।
जान से मारने की देते हैं धमकी- शिकायतकर्ता सुशीला भास्कर शिवेंद्र भास्कर ने आप बीती बात बताते हुए बताया की इसके पहले सूदखोर द्वारा मेरे घर पर ही मेरे की गई सास के साथ मारपीट की गई थी और धमकी हमेशा दी जाती रही है कि शिकायत करोगे तो पूरे परिवार सहित जान से मार देंगे। सांस की मृत्यु होने के पश्चात मेरे पति को बहला-फुसलाकर ले जाकर दारू मदिरा एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करा कर निकाला जाता रहा है मना करने पर एकांत जंगल में ले जाकर गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी तक सूदखोरों द्वारा कई बार दी जा चुकी है मुझे डर है कि कहीं मेरे संपूर्ण परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना इन व्यक्तियों द्वारा कभी भी घटित की जा सकती है। इन सूदखोर के दहशत से पूरा परिवार डरा एवं सहमा हुआ है।
सूदखोरो की सिफारिश में गए राजनेता- सुशीला भास्कर पीड़िता जैसे ही भालूम्ाडा थाने में रोशन बर्मन कृष्ण कुमार के विरुद्ध पैसे की धोखाधड़ी की शिकायत करती है वैसे ही सूदखोर ओ को इसकी भनक लग जाती है और सूदखोर अपने चाहते नेताओं को लेकर थाना परिषद में जाकर पुलिस से सूदखोर ऊपर कार्यवाही ना करने की सिफारिश की जाती है। धन्य है क्षेत्र के राजनेता जो सूदखोरों और अपराधियों को बढ़ावा देते हैं।
इनका कहना है- मैं थाना प्रभारी से तत्काल बात करके शिकायत पर जांच करवाता हूं दोषी पाए जाने पर उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
तिलक सिंह
पुलिस अधीक्षक,अनूपपुर

