अशोक नारवानी पर जानलेवा घातक हमला , पूर्व कोतमा विधायक श्री मनोज अग्रवाल जी कांग्रेसी नेता और समस्त व्यापारी संघ परिजनों के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर उ,परोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की की गई मांग, प्रशासन ने कार्यवाही करने का दिया भरोसा, प्रदेश में अपनी सरकार होते हुए भी न्याय के लिए पूर्व विधायक कोतमा को बैठना पड़ा धरना प्रदर्शन पर*।
कोतमा/ थाना कोतमा अंतर्गत ग्राम पंचायत बुढानपुर नेशनल सड़क मार्ग के पास दोनों पक्ष में हुई खूनी संघर्ष, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 24 जनवरी 19 को दोनों पक्ष में पूर्व ने भूमि बटवारे को लेकर जम कर हुई मारपीट और कंग्रेसी नेता एवं उनके परिवार जनों पर जानलेवा हमला किया गया जिस पर उन्हें गम्भीर चोटे आई ,प्राथमिक उपचार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में करने के उपरांत गंभीर चोट के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था पीडित परिवार व कंग्रेसी नेता कुछ दिनों पहले ही अपना इलाज करा कर घर पहुंचे ही थे आज 11 फरवरी को शाम 4 बजें कोतमा निवासी अशोक नारवानी अपने फार्म हाउस नेशनल सड़क मार्ग बुढानपुर के पास देख रेख करने गए हुए थे तभी भूमि सम्बन्धित किसी बात को लेकर अजय सोनी, अनिल सोनी , सजय सोनी के बीच बात चीत होने लगी और इसी बीच अशोक नारवानी पर जानलेवा घातक हमला कर दिया गया अशोक नारवानी को लहूलुहान कर दिया गया सिर एवं शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर चोटे आई है कोतमा थाने में जाकर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थाना प्रभारी श्री आर के वैश्य तत्काल मारपीट करने वाले व्यक्ति अजय सोनी, अनिल सोनी, सजय सोनी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 052/2019 धारा 342,294,323,506,34 तहत के मामला दर्ज करते हुए हुए अशोक नारवानी का प्राथमिक उपचार कराने हेतु कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया प्राथमिक उपचार होने के बाद गंभीर चोट को देखते हुए जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर कर दिया गया और थाना प्रभारी द्वारा तत्काल मारपीट करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
*पूर्व विधायक बैठे धरने पर*-
पूर्व कोतमा विधायक श्री मनोज अग्रवाल जी एवं पीड़ित के परिजन और व्यापारी संघ द्वारा कोतमा के हृदय स्थल गांधी चौक पर अशोक नारवानी के साथ हुई मारपीट से नरज हो कर धरने पर बैठे ,लगातार कोतमा तहसील में पदस्थ पटवारी सोनी एवं उनके भाइयों द्वारा मारपीट लोगों पर जानलेवा हमले किए जा रहे हैं पूर्व मैं भी स्वयं पटवारी और उनके भाइयों ने कांग्रेसी नेता एवं उनके परिजनों के साथ भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट व लहूलुहान किया था पुलिस प्रशासन द्वारा पहले भी इनके विरुद्ध मारपीट करने का मामला दर्ज किया था ।
*किसके सह व संरक्षण से इनके इतने हौसले बुलंद*
अशोक नारवानी के साथ मारपीट जानलेवा घातक हमला पटवारी सोनी के भाईयो व्दारा किया जा रहा है और स्वयं पटवारी सोनी खुलेआम धमकी दे रहा है अपने पद पहुंचकर का धौंस दिखाकर अपनी पहुंच ऊपर तक बता कर किसी को जान से मरवा देने की धमकी कैसे दी जा रही है कि उसके बाएं हाथ का खेल है किसी को जान से मरवा देना उसका कुछ भी बाल बांका नहीं होगा, गिरी गांव तहसील में पटवारी के पद पर पदस्थ रहते पटवारी साहब अपनी गरिमा का ही ख्याल नहीं रहता तभी तो ऐसी धमकी देने से नहीं चूकते किसके कहने से और किसके सह पर पटवारी व उनके भाइयों द्वारा कोतमा के प्रतिष्ठित व्यक्ति पर जानलेवा हमला लगातार किया जा रहा है और कोतमा तहसील में पदस्थ पटवारी सोनी निवासी बुढानपुर पीड़ित एवं परिजनों को विवादित भूमि पर जाने पर जान से मारने की धमकी फोन पर दी गई जिसकी ऑडियो भी प्रशासन व मीडिया को सुनाई गई।
*प्रशासन से आरोपित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग*-
हृदय स्थल गांधी चौक कोतमा पर धरने में बैठे पूर्व विधायक श्री मनोज अग्रवाल जी ,कांग्रेसी नेता, सैकड़ों व्यापारियों द्वारा शासन प्रशासन से मांग की गई उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और पूर्व में कांग्रेसी नेता एवं उनके परिजनों के साथ मारपीट जानलेवा हमला करने वाले कोतमा तहसील में पदस्थ पटवारी सोनी को तत्काल स्थान तरण जिले के बाहर किए जाए और उपरोक्त पटवारी के विरुद्ध सस्पेंड करने की मांग की गई ।
*प्रशासन ने कारवाही किया भरोसा*
पूर्व विधायक कोतमा श्री मनोज अग्रवाल एवं पीड़ित के परिजनों और व्यापारी संघ की मांगों को एसडीएम महोदय कोतमा एसडीओपी महोदय ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए लोगों को आश्वासन और भरोसा दिया गया है अशोक नारवानी के साथ मारपीट करने वाले को किसी तरह से बक्सा नहीं जाएगा और पूर्व में मारपीट करने वाली पटवारी उचित कार्यवाही जिला कलेक्टर महोदय से पूरे मामले से अवगत कराने के पश्चात निश्चित ही कार्यवाही की जाएगी प्रशासन के आश्वासन के उपरांत प्रदर्शनकारी अपना प्रदर्शन समाप्त समाप्त कर दिया अब देखना होगा कि कितने दिनों बाद पटवारी और उनके भाइयों पर कानून का डंडा चलता है नगर की कानून व्यवस्था ना बिगड़ने पाए धरना प्रदर्शन के दौरान कोई हिस्सा न हो ,उसके लिए पुलिस बल तत्काल तैनाती कर दी गई कोतमा थाना प्रभारी आर के वैश्य स्वयं सुरक्षा की निगरानी करते हुए नज़र आए और साथ ही साथ भालूमाडा़ थाना भालूमाडा़ मनोज दीक्षित एवं राजनगर थाना प्रभारी विवेन्दु वेकट टांडिया रहे उपस्थित।

