इन्हें जिलाध्यक्ष मिलने पर भाजपा संगठन में आएगी मजबूती
राजनगर- वैसे तो अनूपपुर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के लिए कई दावेदार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं लेकिन इसी कड़ी में सबसे प्रबल दावेदार व कार्यकर्ताओं की पसंद ब्रज मोहन सिंह गहरवार की भी मानी जा रही है आपको बता दें कि पिछले कई वर्षों से बृज मोहन सिंह गहरवार लगातार पार्टी को जीत दिलाते आ रहे हैं वहीं इनकी कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ है व युवाओं की पसंद भी है कार्यकर्ताओं की माने तो बृज मोहन सिंह गहरवार को जिला अध्यक्ष बनाया जाए तो निश्चित ही संगठन और मजबूत होगा !
पहले भी कई पदों का कर चुके हैं निर्वाहन- आपको बता दें कि बृजमोहन सिंह गहरवार कई वर्षों से पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं वर्ष 1987- 88 में युवा मोर्चा महामंत्री का पद संभाल चुके हैं भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष शहडोल वर्ष 2007 में भी बन चुके हैं 2007 में फिर से महामंत्री रहे हैं तो 2012 में सदस्यता प्रभारी भी रह चुके हैं 1994 से 1999 तक प्रदेश की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बनगवां के उपसरपंच भी रह चुके हैं, तो इन्हें चुनाव में सेक्टर प्रभारी नगर पालिका चुनाव में भी चुनाव जिताने का जिम्मा इन्हें दिया गया था जो बखूबी निभा चुके हैं वर्तमान में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं संभागीय प्रभारी भी रह चुके हैं !
वही बृजमोहन सिंह गहरवार को राजनीतिक का अनुभव भी काफी रहा है कार्यकर्ताओं की मांग है कि अगर जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह गहरवार बनते हैं तो कार्यकर्ताओं में एक नया जोश और पार्टी को मजबूती मिलेगी !