⚡ ब्रेकिंग News

आखिर नींद से जागा आबकारी विभाग अवैध मदिरा के विरुद्ध की कार्यवाही,ठेकेदार वीरेंद्र रॉय की अवैध पैकारी और लूट पर रोक कब..?

67 हजार से अधिक कीमत की मदिरा जप्त 

अनूपपुर - वृत्त राजेन्द्रग्राम अंतर्गत अवैध शराब के संग्रहण की सूचना मिलने पर कार्यवाही की गई है। उक्ताशय की जानकारी जिला आबकारी अधिकारी श्री खेमराज श्याम ने देते हुए बताया है कि ग्राम पोंड़की में दबिश देकर आरोपी रवि बंजारा पिता मुन्ना बंजारा के मकान से 12 बोतल बियर, 341 पाव देशी मदिरा एवं 01 बोतल विदेशी मदिरा एवं 01 हाफ बोतल विदेशी मदिरा बरामद कर आरोपी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क) व 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जब्त मदिरा की कुल कीमत 67,215 रुपये हैं। लेकिन सवाल यह भी उठता है कि कोतमा में खुलेआम निर्धारित रेट से अधिक दामों पर ठेकेदार द्वारा शराब दुकान से शराब बेची जा रही हैं इसके साथ ही राजनगर शराब दुकान में ठेकेदार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक शराब बेचने के साथ साथ नाबालिको को खुलेआम शराब परोसी जा रही हैं।इस पर आखिर जिला आबकारी अधिकारी खेमराज श्याम कब कार्यवाही करेंगे?या फिर ऐसे ही शराब ठेकेदार से सेटिंग कर चुप्पी साधे रहेंगे?

कहना है -

वैसे तो नाबालिगों को शराब दुकान में शराब लेने जाना भी नहीं चाहिए,मै सर्किल इंस्पेक्टर को बोलकर दिखवाता हूं।मै रीवा आया हुआ हूं।

खेमराज श्याम 
जिला आबकारी अधिकारी,अनूपपुर
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...