विधानसभा के अगले बजट में होगी घोषणा-सुनील सराफ
कोतमा- स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को पूरा करने के लिए वचनबद्ध कोतमा विधानसभा के विधायक सुनील सराफ ने अपने चुनाव के समय दिए घोषणा पत्र में ही एक बात स्पस्ट कह चुके थे कि विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य समश्या मेरी पहली प्राथमिकता होगी।बीते एक वर्ष में चाहे डॉक्टरों की पदस्थापना का सवाल हो या चिकित्सकीय सुविधाओ का विधायक का प्रयास सराहनीय रहा है।डॉक्टरों की पदस्थापना के सवाल पे तीन तीन डॉक्टरों की पदस्थापना का सफल प्रयास किया गया।जिसमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनोज गुप्ता अपनी चिकित्सकीय सेवा दे रहें हैं।बाकी दो डॉक्टरों की पदस्थापना किसी कारण लम्बित है।अस्पताल में एम्बुलेंस की कमी को दूर करने के प्रयास से गौड़ खनिज मद से पूर्व में स्वीकृत पड़े एम्बुलेंस को अपने सफल प्रयास से स्वीकृत कराकर कागज से जमीन पे उतार दिए।जो वर्तमान में बिजुरी में उपलब्ध है।
आयुष्मान योजना किसी भी सरकार ने लागू की हो वो बधाई की पात्र है-
बुधवार 29/01/2020 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे आयुष्मान योजना के 2011 के सर्वेय सूची के हिसाब से चयनित हितग्राहियों के पंजीयन शिविर में पहुंचे विधायक सुनील सराफ का बी एम ओ के,एल दीवान द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।व स्वास्थ्य केंद्र हेतु स्वीकृत धनराशि के लिए धन्यवाद ज्ञापित किये। स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर व कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य हेतु डॉ दीपारानी मरांडी व कर्मचारियों का विधायक सुनील सराफ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उपस्थित जन समूह व हितग्राहियों को संबोधित करते हुए विधायक सुनील सराफ ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास,व आयुष्मान योजना की शुरुवात 2011 में की कई गयी थी।घोषणा आज जमीन में उतर चुकी है।क्रियान्वन में चाहे कोई भी सरकार लायी हो वो बधाई की पात्र है।विधायक ने आगे कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लगातार भृमण के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं की मुख्य समश्या को दूर करने के प्रयास से स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा कर प्रभारी मंत्री प्रदीप जैसवाल से अनुमोदन कराकर 47 लाख रुपये की राशि कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु प्राप्त हुई।जिससे शासकीय अस्पताल को प्राइवेट नर्सिंग होम सी सुविधाओं से परिपूर्ण करने का एक प्रयास किया जाएगा।
कोतमा अस्पताल में 47 लाख रुपये की लागत से 2 महीने में नर्सिंग होम सी मिलेगी सुविधा-
विधायक सुनील सराफ के प्रयास से प्रभारी मंत्री प्रदीप जैसवाल के अनुमोदन से स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वीकृत 47 लाख रुपये की लागत से कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को प्राइवेट नर्सिंग होम सा सुसज्जित करने का एक प्रयास किया जा रहा है।जिसमे नगर के नागरिकों का सहयोग की नितान्त आवश्यकता रहेगी।इस मद से कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामने कम्पाउंड में सीसी पेपर ब्लॉक,फर्श,वाइट वाशिंग, वाटर प्रूफिंग, स्वच्छता एवं विद्युत बोरिंग जल प्रदाय सिविल वर्क शामिल रहेंगे !साथ ही मरीजो के बैड के चद्दर प्रतिदिन बदले जाएंगे। मुख्य द्वार पर सुरक्षा कर्मी तैनात होगा जो अंदर प्रवेश होगा उसकी पूरी तरह से तलाशी ली जाएगी कि कहीं वह नशीली दवाएं, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट तो लेकर अंदर नहीं जा रहा हमेशा देखने को आता है कि अस्पताल के अंदर गुटके के पीक नजर आते हैं वही बीड़ी सिगरेट के गुल भी बिखरे पड़े रहते हैं ! चाहे वह कोई भी हो उसकी जांच के बाद ही वह अस्पताल के बाद अंदर प्रवेश कर पाएगा जिससे अस्पताल स्वच्छ रहेगा !
पार्क एवं एसी रूम की होगी व्यवस्था-
कोतमा विधायक ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हर वार्डों में ए सी भी लगेगा और जो जनभागीदारी के माध्यम से व्यवस्थित होगा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पार्क की व्यवस्था की जाएगी जिसमें फूल व फलदार पौधे भी लगाए जाएंगे वही पार्किंग की अलग से व्यवस्था भी की जाएगी।परिसर में सिर्फ एम्बुलेंस ही प्रवेश होगी। विधायक ने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि यह सभी सुविधाएं हम 2 महीने में आम जनता को मुहैय्या करा सकें।इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी आम जनता की ही होगी।इसके लिए सभी को जन सहयोग करना पड़ेगा।
कोठी,बिजुरी, राजनगर बनेंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-
विधायक सुनील सराफ ने कहा कि मेरा प्रयास विधानसभा क्षेत्र के बिजुरी, राजनगर व कोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन करना साथ ही विधानसभा के अगले बजट में कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल हॉस्पिटल में उन्नयन की घोषणा कराना व उसे क्रियान्वन में लाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।