जरूरत लोगों को भोजन की व्यवस्था
हमारा पहला कर्तव्य
कोतमा-देश में फैली महामारी और चल रहे लॉक डाउन से आज पूरा देश परेशान है, इस मुसीबत की घड़ी मे कोतमा नगर पालिका अतगॅत लहसुई कैंप वाडॅ न 13 में दिन रात यहाँ के कुछ युवा दृरा अपने कर्तव्य का पालन करने में लगे हुए हैं वही अपने निजी खर्चे से लोगों को भोजन कराने का कार्य कराया जा रहा है जिसमें वह राशन की सामग्री भी उपलब्ध करा रहे हैं आटा, दाल, चावल ,तेल ,मसाला, सब्जी सहित जरूरत की चीजें रसोई घर में उपलब्ध कराने के साथ जरूरतमंदों को भोजन भी कराया जा रहा है ! जिले में लॉक डाउन होने के कारण सबसे ज्यादा समस्या गरीबों की थी जिनके पास खाने के लिए पर्याप्त समान नहीं थे, जिस पर लहसुई कैंप वाडॅ न 13 के युवाओं दृरा आयुष रॉय, जीशान सिद्दीकी ,सौरभ पांडे ,आदित्य राठौर ने आगे आकर जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की है,जो आगे भी जारी रहेगा ।