लाॅकडाउन में भाजपा करा रहीं जरूरत लोगों को भोजन

 कोतमा-देश में फैली  महामारी और चल रहे लॉक डाउन से आज पूरा देश परेशान है, इस मुसीबत की घड़ी में भाजपा के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता समाज सेवा में दिन रात लगे हुए हैं वही अपने निजी खर्चे से लोगों  को भोजन कराने का कार्य पर लगे हुए हैं ! अटल बिहारी आपदा रसोईघर से रोजाना जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है  जिसमें वह राशन की सामग्री भी उपलब्ध करा रहे हैं आटा, दाल, सब्जी सहित जरूरत की चीजें रसोई घर में उपलब्ध कराने के साथ जरूरतमंदों को भोजन भी कराया जा रहा है ! जिले में लॉक डाउन होने के कारण सबसे ज्यादा समस्या गरीबों की थी जिनके पास खाने के लिए पर्याप्त समान नहीं थे, जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगे आकर जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की है, जो आगे भी जारी रहेगा ग्राम पंचायत निमहा, डरईबहरा, फुलवारी टोला,  में जिलाे अध्यक्ष वृजेश गौतम जी के नेतृत्व में नागेन्द्र त्रिपाठी, नागेद्र सिंह, दीपक त्रिपाठी,विनोद गौतम, ओम प्रकाश केवट ,मुरलीधर पाठक , विनोद  गौतम ,सुनील त्रिपाठी सहित  भाजपा कार्यकर्ताओं  युवाओं ने भोजन वितरण करतें हुए अपनी सहभागिता निभाई ।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...