जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों ने आम लोगों से की अपील

राजनगर- कोरोनावायरस जैसी महामारी से बचने के लिए जनप्रतिनिधि, नेतागण एवं समाजसेवियों ने आम लोगों को किया अपील !

क्षेत्र के लोगों से विशेष अनुरोध है कि शासन प्रशासन द्वारा जारी नियमों का पूर्णरूप से पालन करें क्योंकि जान है तो जहान है नियमों का पालन करने से ही जीवन कि सुरक्षा सम्भव है अत: नियमों का पालन अवश्य करें

दिलीप जायसवाल
पूर्व विधायक कोतमा विधानसभा क्षेत्र


अति आवश्यक कार्य पडने पर घर से बाहर निकले बजार व किराना दुकानो पर जाकर उन्हे सोसल डिस्टेंसिंग के बारे मे बताइ दुकानो के सामने बने 1 मी. के गोले मे रहकर ही समान की खरीदी करने की अपील की अगर कीसी परिवार मे कीसी भी व्यक्ति को सर्दी,जूकाम,बुखार,खासी जैसी कोइ भी बिमारी होती है तुरंन्तु डाक्टर से जांच कराये।अगर कोइ व्यक्ति जिले व राज्य के बाहर से आता है।तो उसकी सुचना पंचायत,या पुलिस को देने की अपील रानी पनिका द्वारा किया गया ।

श्रीमती रानी पनिका
सरपंच ग्रांम पंचायत बनगवा

लॉकडाउन कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने, घरों की सफाई रखने, बार-बार हाथ को साबुन से साफ कर सैनिटाइज करने, गर्म पानी का अधिक से अधिक प्रयोग करने, किसी आवश्यक कार्यों से घर से बाहर निकलने की स्थिति में मास्क लगाने की अपील की ! 

  गिरिजेश श्रीवास्तव
      मंडल अध्यक्ष
कांग्रेस कमेटी राजनगर


संपूर्ण भारत मे जो लॉकडाउन कर अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। हमें उसमें साथ देना है एवं विश्व में फैली हुई कोरोना वायरस रूपी महामारी से बचने का एकमात्र उपाय है कि हम सभी कुछ समय के लिए खुद को अलग-थलग करके संयम बरतें एवं इसे फैलने से रोके और हमें पूर्ण विश्वास है हम सभी भारतवासी इस बीमारी को हराने में कामयाब होंगे।

 अशोक जेठानी
 विधायक प्रतिनिधि कोतमा विधायक


जैसा की आप सभी जानते है हम  सबका शहर ही नहीं पूरा देश और विश्व कोरोना वायरस के कारण संकट के काल से गुजर रहा है पूरी दुनिया लॉक डाउन है हम सबका नगर भी, इस बीमारी से बचने का सिर्फ एक ही उपाय है हम सब घर में रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे और घर की लक्ष्मण रेखा को पार न करे। आप सबसे हाथ जोड़कर मेरी विनती है अपने परिवार समाज और देश की खातिर आप इन दिशानिर्देशों का पालन करे। और समाज के सक्षम लोग पीएम केयर फंड और डिस्ट्रिक्ट रिलीफ फंड में कुछ राशि दान करके देश के गरीब और भूखे लोगो की मदद करे इंसानियत और मानवता से बड़ा दुनिया में दूसरा कोई धर्म नहीं....
आपसे सहयोग की अपेक्षा में
                    
रवीन्द्र कुमार सिंह
   जनपद सदस्य
ग्राम पंचायत:- बनगवां

आप सभी सुरक्षा के दिशा निर्देशों का सजगता से पालन करें, यह एक वैश्विक महामारी है जिसको सुरक्षा के साथ ही जीता जा सकता है, अतः ज्यादा से ज्यादा अपने घरों में ही रहने का प्रयास करें और इस पल को अपने परिवार के साथ बिताए और पूरे देश को इस महामारी से मुक्ति मिल जाए इसके लिए प्रार्थना करते रहें।

 राहुल सिंह परिहार
 सेक्टर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राजनगर

हमारे क्षेत्र के सभी जागरूक नगर वासियों से विशेष अनुरोध है आप लोगों ने घरों में ही रहे समय-समय पर अपना हाथ सोते रहे ज्यादा जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें पुलिस का सहयोग करें और जिसे भी कोरोना वायरस का लक्षण आप लोगों को दिखे या लगे आप तत्काल स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दें और उस पेशेंट को समझाएं वह का   घबराए ना स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें जागरूक रहें सतर्क रहें कोरोना वायरस से लोग ठीक भी हो रहे हैं इसे छुपाए ना सहयोग करें !

 संतोष यादव
 वरिष्ठ कांग्रेसी नेता

आपसे श्रेष्ठ शीर्ष नेतृत्व जो आदेशित कर रहे है उसका सजगता से पालन कीजिए, अफ़वाहों से दूर रहिए, कोरोना के मानक सुरक्षा नियमों का पालन कीजिए, स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए और सुरक्षित रहिए।

 हर्षित मणि तिवारी 
 युवा समाजसेवी

लाक डाउन के दिन से लगातार लोगो के  घर घर जाकर  माक्स,का उपयोग सोसल डिस्टेंसीग घर पर रहने की अपील की  साथ ही  अगर कोइ व्यक्ति जिले व राज्य के बाहर से आता है।तो उसकी सुचना पंचायत,या पुलिस को दे क्यों की इस कोरोना जैसे खतरनाक वायरस से बचाव के सिर्फ यही उपाय है. की जितना हो सके लोगो के सम्पर्क से दूर रहें,सोसल डिस्टेंसिंग लाँक डाउन का पालन करें हर 20 मी.मे साबुन सेनेटाइजर से हांथ धोये।गर्म पानी पियें आइसक्रिम,कोलर्डिंक का सेवन ना करें! 

अश्विनी कुमार यादव 
 युवा समाजसेवी
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...