जनसेवा के लिए नहीं कोई पद की आवश्यकता- अग्रवाल
कोतमा -जैसे ही भारत सरकार के द्वारा कोरोनावायरस के रोकथाम के लिए किए गए लॉक डाउन से परेशान जरूरतमंदों के लिए लगातार कोतमा पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ रोजाना क्षेत्र में घर पहुंचा कर राशन उपलब्ध करा रहे हैं, पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल ने बताया कि जन सेवा करने के लिए किसी प्रकार से पद की आवश्यकता नहीं है, जरूरतमंदों के लिए समय-समय पर हमारे द्वारा हमेशा से सहयोग किया जाता रहा है इसी कड़ी में इस बार भी बढ़-चढ़कर हमने जरूरतमंदों के सहयोग के लिए अनाज वितरण का कार्य किया ! गौरतलब है, कि पिछले 1 सप्ताह से पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल ने जरूरतमंदों के लिए अनाज देने का मोर्चा संभाल रखा है जरूरतमंदों को इनके दरवाजे नहीं बल्कि यह स्वयं जरूरतमंदों के दरवाजे पहुंचकर अनाज, जरूरत समग्री लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं !
रेऊला केवटा बांधा स्कूल टोला में किया अनाज वितरण-
इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते गरीब मजदूर वर्ग काफी परेशान हैं जिसको देखते हुए प्रतिदिन की भांति आज भी पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल के आदेशानुसार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान द्वारा ग्रामरेऊला,केवटाबांधा,ढेबरीटोला, स्कूल टोला मे खाद्यान्न समाग्री वितरण किया गया साथ ही गुड्डू चौहान ने इस दौरान सभी ग्रामीणों को बताया कि वह शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अपने घर पर ही सुरक्षित रहें प्रतिदिन साफ सफाई का विशेष ध्यान दें और दिन में कई बार साबुन से हाथ धोने अपने नाक कान मुंह को बार-बार छूने से बचें और किसी भाग भीड़भाड़ वाले इलाके में ना जाएं और सोशल डिस्टेंस का पालन करें इसका मतलब है कि एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें उनके साथ इस पुनीत कार्य में रिजवान खान व युवक कांग्रेस के समीर पयासी, चंद्रकुमार यादव, रियाज अंसारी तथा अन्य लोग मौजूद रहे ज्ञात हो कि समाजसेवी अभी तक शहरों में ही लोगों की मदद कर रहे थे लेकिन पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों की मदद करने का निर्णय लिया है जो स्वागत योग्य है !