सबको मिलकर कोरोना वायरस को हराना है-श्रीधर

जरूरतमंदों के साथ अमरकंटक से श्री माता सदन कंधे पर कंधा मिला कर खड़ा है

अनूपपुर -ये वक्त भाजपा-कांग्रेस, हिन्दू-मुस्लिम, दलित-सवर्ण करने का नही बल्कि एकजुटता के साथ खड़े होने का है, राष्ट्र प्रथम की भावना ही देश को आगे लेकर जाएगी और देश कोरोना जैसी महामारी से जीतेगी
देश इन दिनों जिस हालात से गुजर रहा है, वो तमाम राजनीतिक दलों और संगठनों की गम्भीरता सोशल मीडिया पर चल रहे छीटाकसी से उजागर कर रहा है क्योंकि ये वक्त राजनीति का नही बल्कि देश को एक साथ खड़े होने की है। साथ मिलकर ही इस महामारी से मुकाबला किया जा सकता है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीधर शर्मा ने बताया कि इन दिनों देश के सामने बहुत बड़ी विपदा खड़ी है, इसे गंभीरता से लेते हुए मिलजुल कर ही जीता जा सकता है!

आपकी सेवा के लिए तत्पर- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीधर शर्मा ने बताया कि अमरकंटक क्षेत्र के आसपास लोगों के लिए हम और हमारा श्री माता सदन  विश्राम ग्रह आम लोगों के साथ हैं, किसी भी तरह से जरूरत पड़ने पर हम लोग क्षेत्र के जनता के साथ हैं बस इस विपदा में हम लोगों को  धैर्य से काम लेना होगा !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...