कोरोना वलियन्टर्स व जनता रसोई ने घर-घर पहुंचाया भोजन

कोरोना वलियन्टर्स व जनता रसोई के कार्यकर्ताओं ने निराश्रितों को घर-घर पहुंचाया भोजन


चचाई- वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिये कलेक्टर अनूपपुर चन्द्र मोहन ठाकुर द्वारा 7 अप्रैल से 14 तक पूर्णतः लॉक डाउन का आदेश जारी करने के बाद पण्डित दीनदयाल जनता रसोई चचाई व क्षेत्र के कोरोना वलियन्टर्स ने 07 अप्रैल मंगलवार से क्षेत्र के सभी दैनिक मजदूरी कर जीवन यापन करने वालों मजदूरों के साथ निराश्रितों असहायों दिव्यांगजनो को दोनों पहर घर-घर भोजन पहुंचाया ताकि कोई भूखे पेट न रहे।कोरोना वलियन्टर्स व जनता रसोई के कार्यकर्ता सभी से अपील की है कि वह अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहकर इस कोरोना नामक महमारी को मात देने में सहयोग करें,इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने यह भी आग्रह किया है कि क्षेत्र में जिस किसी को भी दैनिक आवश्यक बस्तुओं की आवश्यकता हो वह भाजपा मंडल अध्यक्ष फुक्कू सोनी व वरिष्ठ भाजपा नेता और समाज सेवी मानेन्द्र सिंह के नम्बरों में संपर्क कर बेहिचक मदद मांग सकते हैं,वह हर सम्भव प्रयास कर उसे पूरा करेंगे।आप जिला प्रशासन के आदेशों व निर्देशों का पालन 14 अप्रैल तक करें,15 अप्रैल के बाद जो भी आदेश होगा सब अवगत होंगे।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...