⚡ ब्रेकिंग News

मानसी मिश्रा ने गोल्ड मेडल हासिल कर,नगर का नाम किया रोशन

अनूपपुर- आज दिनों दिन नई नई कामयाबी हासिल कर बेटियो ने भी यह साबित कर दिया है कि वो बेटो से कम नहीं है,आज बेटियां अपनी लगन और मेहनत से हर क्षेत्र में अव्वल होती जा रही है।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक का तृतीय दीक्षांत समारोह 22 फरवरी 2020 को संपन्न हुआ। जिसमें मानसी मिश्रा पिता मनोज मिश्रा माता मीनू मिश्रा निवासी वार्ड नं 08,पसान जिला अनूपपुर (म०प्र०) ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय,अमरकंटक पर एम.ए.(मास कम्युनिकेशन) विभाग में अध्ययनरत रहकर पढ़ाई करते हुए वर्ष 2018 में पोस्ट ग्रेजुएशन कर उच्च अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं,जिनका चयन गोल्ड मेडल के लिए हुआ और तृतीय दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से नवाजा गया है।
आपको बता दे कि मानसी मिश्रा को वर्ष 2016 में भी स्नाकोत्तर उपाधि के लिए देश के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था।22 फरवरी 2021 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल "निशांक" एवं यू.जी.सी के चेयरमैन प्रोफेसर श्री डी.पी. सिंह के कुशल निर्देशन में ऑनलाइन दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया,जिसमे कुलप्रति प्रकाशमणि त्रिपाठी जी के द्वारा गोल्ड मेडल एवं उपाधि प्रदान किया गया।
मानसी मिश्रा पढ़ाई में बचपन से ही अग्रणी रही हैं,पिता मनोज मिश्रा और माता मीनू मिश्रा ने हमेशा उनका सहयोग किया और मानसी को पढ़ाई के क्षेत्र में हमेशा अग्रसर रखने का भरपूर प्रयास किया है। इसी प्रयास से मानसी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक के बाद एक कमियाबी की सीढ़ी चढ़ी और एम.ए.(मास कम्युनिकेशन) विभाग से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री में गोल्ड मेडल जीतकर अपना,अपने माता-पिता,अपने परिवार,अपने शहर व जिले सहित मध्यप्रदेश को भी गौरवान्वित किया है।
मानसी मिश्रा के भाई मानवेन्द्र मिश्रा जो कि अनूपपुर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव के पद पर है और अपने सरल स्वभाव के लिए क्षेत्र में जाने जाते हैं,मानवेन्द्र मिश्रा क्षेत्र के हर एक वर्ग के व्यक्ति के सुख दुख में हमेशा खड़े मिलते है।मानवेन्द्र का कहना है कि बहन मानसी ने सिर्फ परिवार का ही नहीं परिवार के साथ-साथ नगर,जिले,संभाग एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है।वही क्षेत्र के लोगो ने मानसी मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...