⚡ ब्रेकिंग News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला कलेक्टर ने होनहार बेटी आशी जैन को किया सम्मानित

महिला बाल विकास विभाग अनूपपुर की आशी जैन बनी जिले की ब्रांड एम्बेसटर, नगर की बेटी को बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का ब्रांड एम्बेसटर बनने पर जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

कोतमा - अनूपपुर जिले के कोयलांचल क्षेत्र की बेटियां देश का गौरव बढ़ा रही है,जिले की बेटियां मजबूत इरादे और बुलंद हौसले के साथ अपनी कड़ी मेहनत व परिश्रम की बदौलत हर क्षेत्र में देश में अपना व अपने माता - पिता,गुरुजन,विद्यालय एवम  नगर,क्षेत्र और जिले का नाम रोशन कर रही हैं।आज देश में बेटियां सर्वोच्च पदों एवम स्तर पर प्रदर्शन करने में बेटियां देश का स्वाभिमान व प्रतिष्ठा दिला रही हैं,सही मायने में आज जिले की बेटियो के बढ़ते वर्चस्व,सामाजिक बदलाव के रूप में देखा जा सकता है।वही कोतमा नगर में वार्ड नं 08 में निवासी आशी जैन पिता प्रमोद जैन जो सेंट जोसेफ विद्यालय कोतमा में कक्षा 12 वी में कॉमर्स विषय की पढ़ाई में 90.8% अंक हासिल कर अपने माता, पिता, गुरुजन विद्यालय, नगर व जिले का गौरव बढ़ाया।और होनहार बेटी आशी जैन ने अपनी पढ़ाई लिखाई और एकाग्रता लगन, मेहनत से पढ़ाई के क्षेत्र में हर वर्ष होने वाले देश के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा में जिले से एक मात्र बेटी आशी जैन का चयन हुआ।जहा 20 जनवरी 2020 को दिल्ली में परीक्षा पे चर्चा के कार्यक्रम में आशी ने भाग लिया,आशी जैन के पढ़ाई पर अव्वल नंबर मिलने,सफलता और यह मुकाम मिलने का श्रेय उन्होंने अपने माता पिता, गुरुजनों और विद्यालय को दिया।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आशी जैन जिले में हुई सम्मानित -

कोतमा नगर की होनहार बेटी अच्छी शिक्षा दीक्षा और 12 वी की परीक्षा में अव्वल नंबर अर्जित करने वाली नगर की बेटी आशी जैन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर,अनूपपुर चंद्र मोहन ठाकुर ने प्रशस्ति पत्र देते हुए महिला बाल विकास विभाग में ब्रांड एम्बेसटर बनाया गया। जहां बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ का ब्रांड एम्बेसटर बनने पर आशी जैन ने खुशी जाहिर करते हुए जिला कलेक्टर को हृदय से आभार व्यक्त किया। और कहा आज बेटियां किसी से कम नहीं है,और बेटियों का मान सम्मान सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ही नहीं बल्कि हर रोज, हर व्यक्ति को उनका सम्मान करना चाहिए।बेटियो को परिवार का अच्छा खासा सपोर्ट मिलेगा तभी बेटियां सही मायने में आगे बढ़ेंगी और तरक्की कर सकेंगी और मैं चाहती हूं कि मुझे देखकर और भी बेटियां शिक्षा,खेलकूद और अन्य क्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन के साथ प्रेरित होकर हर क्षेत्र में आगे बढ़े तभी सही मायने में देश प्रदेश जिला नगर एवम क्षेत्र का गौरव बढ़ेगा।आज मैं यह गौरव हासिल कर बहुत खुश हूं और मुझे आगे भी खुले आसमान में पक्षियों तरह उड़ाने उड़ती रहू ताकि सही मायने में अपना मुकाम हासिल कर सकू।

जिले की होनहार बेटियां नगर का बढ़ा रही गौरव -

एक ओर आशी जैन ने पढ़ाई -लिखाई पर सच्ची लगन के दाम पर आज जिले का नाम रोशन कर नगर का गौरव बढ़ाया तो वही नगर पालिका अध्यक्ष पसान सुमन राजू गुप्ता की बेटी दीपाली गुप्ता,छत्तीसगढ़ स्टेट बैडमिंटन में लगातार 5 साल से लगातार सिंगल व डबल फाइनल मेडल विजेता रहकर अपने साथ साथ अपने माता पिता और शहडोल संभाग,अनूपपुर जिले एवं भालूमाड़ा नगर का गौरव बढ़ाया।वही वार्ड नं 17 पसान की होनहार बेटी खुशी पांडे छोटे से नगर भालूमाड़ा से अपनी मेहनत और लगन के सहारे फिल्मी दुनिया में लोकप्रिय कार्यक्रम सावधान इंडिया,कुमकुम भाग्य जैसे सीरियल में अपना किरदार  निभा चुकी हैं और कई लोकप्रिय एल्बम में भी रोल निभाकर अपने नगर का गौरव बढ़ाया है।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...