अनूपपुर -शहडोल संभाग की इकलौती अनारक्षित सीट कोतमा विधानसभा चुनाव आते ही चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीट पर अपनी दावेदारी पेश करनें की जहां लंबे समय से कई दावेदारों को नाम सामनें आ रहे हैं वहीं कई चेहरे तो ऐसे हैं जिन्होनें अपनी पूरी एक टीम तैयार कर ली है।और पूरी ताकत से इस विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करानें में जुटे हुये हैं। वैसे देखा जाये तो संभाग के अनारक्षित वर्ग के कई कद्दावर नेता यहां से अपनी दावेदारी पेश करनें की चाह में है।चाहे भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ही दलों से संभाग के भीतर से कई प्रत्याशी दावेदारी करते नजर आ रहे हैं।भाजपा व कांग्रेस संगठन से भी कई नेता अपनी मजबूत दावेदारी कोतमा विधानसभा से टिकिट के लिए रख रहे हैं।इस सीट से भाजपा के कई संभावित दावेदार लगे हुए हैं।आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में दावेदारों की संख्या बढ़ने से भाजपा में गुटबाजी होने की प्रबल संभावना दिख रही है। यहां की भाजपा कई गुटों में बंटी हुई नजर आ रही है। इन सबके बीच एक नाम ऐसा भी है जिस पर भाजपा संगठन में अंदर ही अंदर चर्चाओं की बात सामनें आती दिख रही है और यह नाम जिले के चर्चित भाजपा नेता मनमोहन ताम्रकार का है। इनके राजनीतिक कैरियर को देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों में रहते हुए पार्टी द्वारा दिए गए कई पदों का दायित्व बखूबी निभा चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अगर कोतमा विधानसभा सीट से भाजपा मनमोहन ताम्रकार को अपने प्रत्याशी के रूप में टिकट दे कर मैदान में उतारती है तो निश्चित ही भाजपा के खाते में यह विधानसभा सीट आयेगी और माना यह भी जा रहा है कि मनमोहन ताम्रकार एक सशक्त प्रत्यासी के रुप में कोतमा विधानसभा से भाजपा के लिये मजबूत चेहरा हो सकते है़।
कोतमा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हो सकते है मनमोहन ताम्रकार
सच से सामना
0