अनूपपुर - फरियादी हर्षितेश्वर मणि तिवारी नागेन्द्र मणि तिवारी आयु 28 वर्ष के निवासी न्यू राजनगर का रिपोर्ट किया कि दिनांक 18.04.23 एवं 19.04.2023 की दरम्यानी रात दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में कोई अज्ञात आरोपी के द्वारा मंदिर का ताला तोडकर मंदिर की दो घण्टी एवं लोहे का एंगल कीमती 5 हजार रुपए का चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्र0 115 / 23 धारा 457, 380 ता.हि. कायम कर विवेचना में लिया गया।धार्मिक स्थल से चोरी होने से मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा उक्त उक्त चोरी की घटना के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया जिनके निर्देश के पालन में रामनगर पुलिस द्वारा मंदिर से चोरी की घटना में तत्परता से कार्यवाही करते हुए दिनांक 26.04.2023 को प्रकरण के आरोपी रवि रजक उर्फ मरावी पिता नारायण रजक उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 01 बस स्टैण्ड के पास राजनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।जो उक्त चोरी की घटना को करना स्वीकार किया तथा आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी गई दो घण्टी और लोहे के तीन एंगल कीमती 5000/- रुपये को जप्त किया गया है एवम इसी आरोपी उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
माननीय जेएमएफसी न्यायालय कोतमा द्वारा प्रकरण क्र. 221/17 अपराध क्र. 67/17 धारा 457,380 ता. हि.मे जारी गिरफ्तारी वारंट के 06 साल से फरार आरोपी रवि रजक उर्फ मराठी पिता नारायण रजक उम्र 26 साल निवासी वार्ड क्र0 01 बस स्टैण्ड के पास राजनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु आदेश के पालन में आरोपी गिरफ्तारी वारंटी उपरोक्त दिनांक 26.04. 2023 को गिरफ्तार कर एक गिरफ्तारी वारंट तामील कर माननीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर के कुशल मार्गदर्शन एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय कोतमा के निर्देश में थाना प्रभार रामनगर निरी0 आर0के0 बैस के कुशल नेतृत्व में उपनिरी0 विपुल शुक्ला, प्रआर0 84 सनत द्विवेदी, प्रआर0 122 संजीव त्रिपाठी, प्रआर0 44 योगेन्द्र मिश्रा, आर0 464 विनोद मरावी, आर0 431 कपिलदेव, आर0 475 मदनलाल पाटिल द्वारा कार्यवाही की गई।