लाखो रूपये के चोरी का अवैध कोयला परिवहन करते ट्रक क्र सी जी 04 जे सी 6779 को भालूमाडा पुलिस द्वारा पकडा गया
अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एव एस डी ओ पी कोतमा के द्वारा अवैध कवाड एवम अवैध कोयला चोरी करने के संबंध मे शक्त कार्यवाही करने के निर्देशन दिये गये थे।जो दिनांक 16/05/23 को अनुविभाग रात्रि चैक गस्त दौरान थाना प्रभारी भालूमाडा निरीक्षक अजय सिह पवार को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि ट्रक क्र.CG 04 JC 6779 मे अबैध रूप से चोरी का कोयला बुढार जिला शहडोल तरफ से लोड होकर बदरा जमुना के रास्ते बिलासपुर तरफ रात्रि मे ही निकलने वाला है। सूचना पर थाना प्रभारी भालूमाडा द्वारा रात्रि गस्त पर रहे थाना भालूमाडा के सउनि विनोद द्विवेदी को नाका बंदी करने हेतु आदेशित किया गया सउनि विनोद द्विवेदी एव गस्त मे रहे 100 डायल वाहन के आर 263 ऋषी पासी व गवाह चालक मनोज चौरसिया के साथ जी एम कार्यालय जमुना तिराहा पर नाका बंदी की गई।दिनांक 16/05/23 को रात्रि 00.45 बजे वाहन ट्रक CG 04 JC 6779 बदरा तरफ से आते मिला। जिसे रोक कर वाहन चालक से उसका नाम पूछे जो दिनेश यादव पिता ऋषी यादव उम्र 45 बर्ष निवासी ग्राम खमरिया थाना चचाई जिला अनूपपुर का रहने बाला बताया ट्रक चालक से ट्रक मे लोड कोयले के ई टी पी मांग कर देखने पर उपरोक्त ट्रक के चालक द्वारा पुरानी ई टी पी जिसमे दिनांक 14/05/23 को 09.44 ए एम पर विन्ध्या कालरी नौरोजाबाद जिला उमरिया से 24 टन 570 किलो कोयला लोड होना तथा उक्त कोयले को दिनांक 15/05/23 के 09.24 तक भिलाई जिला दुर्ग छ.ग. पहुचने का समय लेख था,किन्तु चालक द्वारा उपरोक्त पुरानी ई टी पी से अवैध चोरी का कोयला परिवहन करते पाया गया।आरोपी चालक दिनेश यादव का उक्त कृत्य धारा 379,414 ता.हि. 4/21 खान एव खनिज अधि. के तहत दण्डनीय अपराध होने से उपरोक्त ट्रक मे लोड कोयला सहित जप्त कर थाना भालूमाडा लाया गया थाना भालूमाडा मे आरोपी चालक के बिरूद्ध अप क्र 202/23 कायम किया गया है जिसकी विवेचना की जा रही है ।