कमजोर नेटवर्क से,उपभोक्ता परेशान




भालूमाड़ा/हिमांशु पासी-भालूमाड़ा सहित ग्रामीण अंचलों में मोबाइल नेटवर्क समस्या उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बन गई है। बीएसएनएल सहित सभी मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क ठप हो जाने से मोबाइल अनुपयोगी साबित हो रहे है। वैसे तो वर्तमान में मोबाइल की उपयोगिता से हर कोई वाकिफ है किसी भी आपात घड़ी में मोबाइल की उपयोगिता को नकारा नहीं जा सकता है। इन सबके बीच भालूमाड़ा सहित नगर से नजदीकी ग्रामों में भी मोबाइल नेटवर्क नहीं पकड़ रहे है। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि घर के अंदर तो मोबाइल से टावर पूरा गुल रहता है बाहर निकलने पर थोड़ा बहुत पकड़ता भी है तो आवाज का स्पष्ट आदान-प्रदान नहीं हो पाता है। मोबाइल से बात करने के लिए उन्हें ऊंचे स्थानों पर जाकर काल लगाना पड़ता है।

भालूमाड़ा थाना एवं नपा पसान में ज्यादा दिक्कत- मोबाइल नेटवर्क की यह समस्या मोदी सरकार की डिजीटल इंडिया की मुहिम को मुंह चिढ़ाती हुई नजर आ रही है। जब सरकार ने अपनी हर गतिविधियों को इंटरनेट से जोड़ रखा है तब मोबाइल नेटवर्क का कमजोर पड़ना कहा तक जायज है? वही पसान नपा और भालूमाड़ा थाने के पास अभी तक नेटवर्क की समस्या बनी हुई है जिससे नपा कर्मचारियों व थाने के पुलिस कर्मियों को नेटवर्क की परेशानी का खामियाजा उठाना पड़ रहा है।

नगर के आस पास के गांव में भी दिक्कत- - ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुका है कमजोर मोबाइल नेटवर्क जो क्षेत्र में निजी मोबाइल नेटवर्क भी समुचित तरीके से उपलब्ध नहीं हो रहा है। जानकारी के मुताबिक भालूमाड़ा में कुछ ही कंपनी के नेटवर्क ही आते है  वो भी ठीक तरह से काम नहीं कर रहे हैं जिसकी वजह से मोबाइल उपभोक्ता चाहे वह किसी भी कंपनी का नेटवर्क उपयोग कर रहे हो अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। भालूमाड़ा के आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी इस तरह की समस्या बनी हुई है । भालूमाड़ा में अक्सर बीएसएनएल की समस्या बनी रहती है । उपभोक्ताओं ने इस ओर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराते हुए समस्या का तत्काल निराकरण करने की मांग की है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...