नगर की सफाई व्यवस्था बेपटरी, नगर में चारो ओर फैली गंदगी-रामअवध सिंह




भालूमाड़ा/हिमांशु पासी-  नगर के वरिष्ठ नेता रामअवध सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान को नगर में ग्रहण सा लग गया है और अधिकांश वार्डो में इन दिनों गंदगी भरी पड़ी है जिससे स्वच्छता अभियान की पोल खुलती नजर आ रहीं है वार्डो में आलम यह है कि नालियाँ जाम है कचरा भरा पड़ा है जिससे नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है जिससे नगर पालिका की उदासीनता सामने आ रही है यहाँ तक की मुख्य मार्गो में भी कचरे से भरी नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है कुल मिला कर उक्त रास्ते से 24 घंटे लोगों का आवागमन बना रहता है फिर भी नपा की उदासीनता के कारण आमजन ऐसी सड़क पर चलने को मजबूर है। नगर की साफ सफाई व्यवस्था शून्य है बिल्कुल भी स्वच्छता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

नगर में गंदगी की यह है स्तिथि- 







चारो ओर घास की है भरमार- नगर पालिका पसान अंर्तगत 18 वार्ड हैं जमुना व भालूमाड़ा के वार्डो में गाजर घांस व गंदगी की भरमार है जिससे आए दिन लोग बीमार पड रहे हैं वार्ड नं. 10 में गाजर घासं का प्रकोप इतना ज्यादा है कि विद्युत पोल पर भी गाजर घांस लगे हुए हैं। गाजर घांस स्वच्छता अभियान को मुंह चिढाता नजर आ रहा है।

किसी को नही परवाह- नगर में गंदगी का आलम इस तरह है कि जिधर देखो उधर कचड़े का अम्बार फैला हुआ है जिसकी चिंता किसी को नही है जिससे स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाते हुए आसानी से देखा जा सकता है।

गंदगी से पनप रही बीमारिया-  गंदगी से पनप रहे किटाणुओ से लोग बीमार पड़ रहे है। लोगो के घरों के आसपास फैली गंदगी के कारण मच्छर उत्पन्न हो रहे है जिससे लोग जानलेवा बीमारियों का शिकार हो रहे है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...