बिजुरी | मुख्यमंत्री ने असंगठित मजदूरों के उत्थान के लिए संबल योजना प्रारंभ की है, जिससे उनके परिवारों का भी उत्थान...
बिजुरी- संबल योजना से सभी असंगठित मजदूरों का होगा | मुख्यमंत्री ने असंगठित मजदूरों के उत्थान के लिए संबल योजना प्रारंभ की है, जिससे उनके परिवारों का भी उत्थान होगा। यह बात नगरपालिका परिषद बिजुरी में पूर्व जिलामहामंत्री अजय शुक्ला ने मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के पंजीकृत हितग्राहियों को योजना के स्मार्ट कार्ड वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कही। कार्यक्रम में वार्ड 1, 2, 3, 4,5 व 6 के 635 पंजीकृत हितग्राहियों को स्मार्ट कार्ड वितरित किए गए।नपाध्यक्ष पुरषोतम सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना में पंजीकृत श्रमिकों के बिजली बिल माफ किए गए हैं। पंजीकृत श्रमिकों के परिवार में 200 रूपए से अधिक का बिजली बिल आने पर शेष राशि का भुगतान शासन द्वारा किया जायेगा तथा कम बिजली बिल आने पर उतनी ही राशि का भुगतान श्रमिक उपभोक्ता को करना पड़ेगा। इस योजना के अंतर्गत महिला को प्रसव पूर्व जांच के लिए 4 हजार रूपए और प्रसव के बाद 12 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। श्रमिकों और उनके परिवार के लिए नि:शुल्क चिकित्सा की सुविधा, बच्चों के लिए शिक्षा का प्रबंध, पंजीकृत श्रमिकों को रोजगार तथा ऋण और मृत्यु की दशा में सहायता राशि सहित प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। अजय शुक्ला ने आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों को श्रमिक कार्ड का वितरण किया।नपाउपाध्यक्षा नीलम सचिन जैन, प्रकाश चन्द्र गुप्ता,राजेश रजक,सीताराम यादव,सतीश शर्मा,रफत जावेद अहमद,संतोषी सिंह,पूनम केशकुमार,कलावती,अन्नू देवी,बृजेश साहनी,माखन चन्द्रा,दीपक गुप्ता,जमील अहमद, सहित नपा अनिल नामदेव,कमलेश त्रिपाठी,पंकज श्रीवास्तव,लखन पनिका,विनोद पांडेय,लखन साहू,सतेंद्र सिंह अनुराग पाठक के अन्य मौजूद रहे। संचालन कमलेश त्रिपाठी ने किया।
