⚡ ब्रेकिंग News

बिजुरी पुलिस की अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती-उर-रहमान के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोतमा नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में थाना बिजुरी पुलिस द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।दिनांक 05/05/2026 को प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा वाहन क्रमांक CG04T 4439 को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में 32 बोरी कोयला पाया गया, जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

पुलिस द्वारा उक्त कोयला एवं वाहन को मौके पर जप्त किया गया। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹ 2,05,000/- आंकी गई है।

आरोपी का विवरण –
खूबलाल कोल, पिता कंधी कोल, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, बिजुरी, जिला अनूपपुर (वाहन चालक)
याकूब, पिता मो. इदरीश, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, बिजुरी, जिला अनूपपुर (वाहन मालिक)
उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस एवं खनिज अधिनियम 4/21 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका –
थाना प्रभारी बिजुरी – निरीक्षक विकास सिंह
सहायक उपनिरीक्षक – बृजेश पांडे
आरक्षक क्र. 502 – विश्वजीत मिश्रा
आरक्षक क्र. 320 – अभिषेक शर्मा
चालक आरक्षक क्र. 285 – कर्मजीत सिंह
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...