रेत माफियाओं में मचा हड़कंप
अनूपपुर =अनूपपुर जिले के चचाई थाना अंतर्गत हो रहे रेत के अवैध उत्खनन पर पुलिस ने मुहिम चला कर रखी है जिस पर भाजपा नेता के वाहनों सहित दर्जनों दर्जनों वाहनों पर कार्यवाही की जा चुकी है इसी कड़ी में शनिवार को चचाई पुलिस ने फिर से रेत परिवहन कर रहे वाहन को पकड़ कर कार्यवाही की
चचाई थाना प्रभारी अरविंद साहू से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करके बिक्री करने हेतु ले जा रहा है मुखबिर के बताए हुए स्थान पर अवैध परिवहन कर रहे चालक राकेश कोल उम्र 20 वर्ष निवासी धरौल थाना चचाई को पकड़कर परिवहन के दस्तावेज मांगे गए तो मौके पर उपलब्ध नहीं कराया जिस पर ट्रैक्टर मालिक बसंत साहू उम्र 30 वर्ष निवासी धीरोल जो खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ट्रैक्टर ट्राली में लोड अवैध रेत सहित जप्त कर थाने में खड़ा कर दिया गया है एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है
इनका कहना है
मुखबिर से सूचना मिली थी की नीले रंग का ट्रैक्टर अवैध रेत का परिवहन कर रहा है मौके पर जाकर पूछा गया तो उसके पास रेस से संबंधित कोई भी दस्तावेज ना मिलने पर कार्यवाही की गई !
अरविंद साहू
थाना प्रभारी चचाई
