महिलाओं के साथ बुजुर्गों ने भी मतदान में लिया भाग
प्रशासन की पहल लाई रंग, जिले में बढ़ा मतदान प्रतिशत
अनूपपुर। बीते 26 दिनों से चल रहे चुनाव महापर्व का समापन मतदान के साथ संपन्न हुआ। इस मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने में जिला प्रषासन ने अपनी महती भूमिका निभाई। प्रषासन के द्वारा इस बार मतदान प्रतिषत बढ़ाने खासकर महिलाओं को मतदान के लिये प्रेरित करने का जो प्रयास किया गया वह पूर्णतः सफल होता दिखाई दिया।जिसके लिये जिला प्रषासन की पहल का परिणाम है। संपन्न हुये इस चुनाव में मतदाताओं ने बड़ी ही खामोषी के साथ अपने मत का उपयोग कर प्रत्याषियों का भाग्य मषीनों में कैद कर दिया। अब आने वाले 11 दिसंबर को परिणाम को देखने को मिलेगा। बहरहाल जिला प्रषासन ने शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिये सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिला कलेक्टर अनुग्रह पी, पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह के साथ-साथ सीईओ जिला पंचायत डाॅ सलोनी सिडाना, एडीएम आरपी तिवारी, के साथ-साथ डिप्टी कलेक्टर ऋिषी सिंघई ने शांतिपूर्ण निर्वाचन हेतु सभी मतदान दल एवं कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

महिलाओं ने दिखाया उत्साह
लोकतंत्र के महापर्व पर भारत की गौरवशाली परम्परा के तहत 28 नवम्बर 2018 को मतदान करने मतदान में खासा उत्साह दिखा, महिलाऐं विधानसभा निर्वाचन 2018 के मतदान करने सुबह से आतुर रहीं। विश्व की अनूठी जनतंात्रिक जनमत के इस अनूठे अवसर पर सास-बहु-बेटी, देवर-देवरानी, ननद-भौजाई के साथ ही पति-पत्नि साथ-साथ मतदान केन्द्र जाते दिखे, वोट डालने के पश्चात् उत्साहित महिलाओं ने उगली में लगाये गये मतदान स्याही के निशान को दिखाते हुऐ लोकतंात्रिक व्यवस्था में अपनी आस्था व्यक्त करते हुऐ अन्यों को भी मतदान करने का मौन संदेश दिया।
एप्प के माध्यम से उपलब्ध कराई गई जानकारी
विधानसभा निर्वाचन मतदान की विभिन्न सूचनाओं की तीव्र जानकारी एवं वस्तुस्थिति की जानकारी हेतु सूचना प्रौद्योगिकी के विभिन्न नवाचार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किये जा रहे है इसी क्रम में मतदान प्रतिशत की जानकारी नियमित अंतराल में मतप्रतिशत एप्प में फीड किये जाने जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट कार्यालय के ई-दक्ष केन्द्र में जिलें के सभी मतदान केन्द्र से प्रति घंटे मतदान प्रतिशत की जानकारी एकत्रित करने के लिये ड्यूटी पर तैनात अमले ने दूरभाष तथा मतप्रतिशत एप्प के माध्यम से मतदान प्रतिशत की अद्यतन जानकारी के लिये नोडल अधिकारी श्रीमती निशा सिन्हा व जिला प्रबंधक ई गर्वेनेंस श्री विकास सिंह के नेृतत्व में सक्रिय रहे। मतप्रतिशत की जानकारी मतप्रतिशत एप्प के निर्धारित प्रपत्र में भरी गई। प्रातः 11 बजे तक जिले के 24 प्रतिशत महिला एवं पुरूष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। इसी तरह दोपहर 1 बजें तक जिले का कुल मतदान प्रतिशत 43 रहा।
वेबकास्टिंग के माध्यम से रखी गई निगाहें
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के मतदान केन्द्रों में वेब कास्टिंग, सीसीटीवी, वीडियोंग्राफी के माध्यम से निर्वाचन मतदान की गतिविधि पर नजर रखी गई, जिला मुख्यालय अनूपपुर से वेब कास्टिंग के तहत संवेदनशील मतदान केन्द्रों की पल-प्रतिपल गतिविधि पर पैनी निगाहें रख व्यवस्था की चैकसी की गई।
दिव्यांगों ने लोकतंत्र ने व्यक्त की आस्था
वरिष्ठ, दिव्यांग और जवान, सभी करें सौ प्रतिशत मतदान मतदाता जागरूकता अभियान के इस स्लोगन को जिलें के दिव्यांगो ने चरितार्थ किया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिलें के मतदान केन्द्रों में सुगम, समावेशी व पारदर्शी मतदान की व्यवस्था से संतुष्ट एवं उत्साहित दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया दिव्यांगो ने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी उंगली पर लगाई गई। अमिट स्याही को दिखातें हुये अन्य लोगों को भी लोकतंात्रिक व्यवस्था में दिये गये मताधिकार का प्रयोग करने का आवहृन किया।
प्रेक्षक, कलेक्टर, एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर लिया जायजा
अविधानसभा निर्वाचन 2018 के मतदान दिवस 28 नवंबर 2018 को जिले के सभी मतदान केन्द्रों में सुगम समावेशी एवं नैतिक मतदान तथा कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रख पुलिस प्रेक्षक श्री भीमशंकर एस गुलेड़, कोतमा एवं अनूपपुर के सामान्य प्रेक्षक श्री दीप्रव लकरा, कोतमा के व्यय प्रेक्षक श्री मंजुनाथ टी अनूपपुर एवं पुष्पराजगढ के व्यय प्रेक्षक श्री ईमामुद्दीन अहमद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी, पुलिस अधीक्षक श्री तिलक सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 आरपी तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैष्णव शर्मा, रिटर्निग आफिसर पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरू के अनूपपुर श्रीमती नदीमा शीरी कोतमा श्री मिलिन्द नागदेव सहित सेक्टर मजिस्टेªट सेक्टर अधिकारी ने सतत् भ्रमण कर निष्पक्ष, समावेशी, पारदर्शी मतदान प्रक्रिया का सतत् भ्रमण कर जायजा लिया।
पंक्तिबद्ध हो कलेक्टर ने किया मतदान

विधानसभा निर्वाचन 2018 के तहत लोकतांत्रिक व्यवस्था के अन्र्तगत दिये गये मताधिकार का प्रयोग जहां जिलें के लोगों ने उत्साह से किया वही जिले की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग अपनी बेटी के समक्ष एक जिम्मेदार नागरिक की तरह किया उन्होंने वोट देकर जिम्मेदारी का निर्वहन के साथ ही आने वाली पीढी के समझ उत्कृष्ट उदाहरण देने का संदेश दिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी ने अनूपपुर नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 01 के मतदान केन्द्र 69 माध्यमिक शाला भवन सामतपुर जाकर मतदाताओं के पंक्ति में लगकर अपना वोट डालकर लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
वृद्धजनों ने मतदान कर जनपर्व को बनाया अनूठा

लोकतंत्र को सशक्त एवं समृद्धशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन एवं सराहनीय योगदान करने में जिलें के वृद्ध मतदाता भी पीछे नही रहे उन्होंने अपनी मत की अहुति देकर जनपर्व को अनूठा बनाया। विश्व की अनूठी एवं लोकप्रिय प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली को अक्षुण बनाये रखने में बुजुर्गों ने पूरे जोश खरोश के साथ मतदान केन्द्र पहुच अपने मतदाता होने की जिम्मेदारी का निर्वाहन किया।
ग्रामीणों ने किया सबसे अधिक मतदान
जिला मुख्यालय के मतदाताओं ने जहां लगभग 75 प्रतिषत मतदान किया वहीं मुख्यालय से सटे हुये ग्राम पंचायत परसवार के बोलिंग बूथ क्रमांक 34 – मौहरी के मतदाताओं ने इस महापर्व में बढ़चढ़ कर अपनी हिस्सेदारी निभाई। मतदान केन्द्र में दर्ज 694 मतदाताओं का नाम दर्ज था जिसमें 683 नाम वैध पाये गये। 683 में से 625 मतदाताओं ने अपने प्रतिनिधित चुनने के लिये अपने मत का उपयोग किया। इस बढ़े हुये मतदान प्रतिषत का सारा श्रेय बीएलओ अमरदीन रोहणी को जाता है जिन्होंने मतदान हेतु ग्राम पंचायत में सतत जागरूकता अभियान चलाया।
प्रत्याषियों ने जनता के साथ प्रषासन का जताया आभार
बीते 2 नवंबर से चल रहे चुनावी महापर्व को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने हेतु अनूपपुर जिले के सभी प्रत्याषियों ने जिला प्रषासन के साथ-साथ जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। अनूपपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याषी बिसाहूलाल सिंह व भाजपा के प्रत्याषी रामलाल रौतेल के साथ-साथ कोतमा से सुनील सराफ व दिलीप जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा है कि अनूपपुर जिला शांति का टापू है जहां कभी भी किसी भी प्रकार से शांति भंग नहीं होती। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिये जिला प्रषासन का भी आभार व्यक्त किया है।