3 दिनों से बच्चों ने नही खाया मध्यह्न भोजन,15 अगस्त एवं 26 जनवरी तक मे नसीब नहीं हुआ खीर पूड़ी हलुवा,समूह संचालक के पति शिवभान यादव व देवर चंद्रभान रोजगार सहायक प्राचार्य को आये दिन डराया एवं धमकाया जाता है
कोतमा/अरुण त्रिपाठी- जनपद पंचायत बदरा अंतर्गत ग्राम पंचायत छुलहा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छुलहा जिला शिक्षा केंद्र बम्हनी जनपद शिक्षा केंद्र जिला अनूपपुर मैं संचालित मध्यान भोजन मीनू के अनुसार कभी नहीं बनता विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बताया की मीनू के अनुसार भोजन ना देकर मात्र आलू पत्ता गोभी की सब्जी और चावल दाल में पानी परोसा जाता है यहाँ तक कि समूह संचालक द्वारा पर्याप्त मात्रा में दाल चावल नामक हल्दी एवं अन्य सामग्री भी विद्यालय परिषद में नहीं रखी जाती है। जब पढ़ने वाले छात्र छात्रा इसका विरोध करते हैं तो सरस्वती समूह संचालक के पति शिव भान यादव एवं देवर चंद्रभान यादव रोजगार सहायक छात्रों एवं प्राचार्य राजाराम को धमकाया जाता है। सरस्वती समूह संचालक राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण अधिकारी भी समूह पर कार्यवाही करने से कतराते हैं चूल्हा ग्राम पंचायत अंतर्गत संचालित 4 विद्यालय में मध्यान भोजन इसी समूह द्वारा चलाया जा रहा है और सभी विद्यालय में ऐसे ही उनकी मनमानी देखते बनती है। बच्चों के हक में डाका डालकर समूह संचालक बन्नी चली है धन्ना सेठ शासन की योजनाओं को पलीता लगाता हुआ यह समूह दिख रहा है।
प्रधानाध्यापक पर 181 पर की झूठी शिकायत-- सरस्वती समूह संचालक के पति शिवभान यादव द्वारा झूठी शिकायत प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की की जाती हैं प्रधानाध्यापक द्वारा मध्यान भोजन चलाने वाले समूह को कई बार मेनू के अनुसार भोजन देने को लेकर उच्च अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है किंतु अधिकारी भी मठाधीश की तरह जांच अधिकारी कुंभकरण की नींद मैं सोते हैं और मनमानी रूप से संचालित सरस्वती समूह मध्यान भोजन को अभय दान दे रखा है जिससे उसके हौसले बुलंद है और प्राचार्य राजाराम को ही रिश्वत मांगने का झूठा आरोप महंत रच दिया जाता है 181 पर शिकायत कर दी जाती है जिससे समूह पर कोई शिकायत प्राचार्य न कर सके
15 अगस्त,26 जनवरी तक मे नही मिला खीर हलुवा पूड़ी- विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने बताया की मीनू के अनुसार भोजन न देकर आलू की सब्जी और चावल परोसा जाता है खीर पुड़ी हलवा काबली चने की सब्जी टमाटर उरदा दाल हरी सब्जी कभी सरस्वती समूह द्वारा बच्चों को नहीं दिया जाता है।
3 दिन बच्चे रहे भूखे-भोजन सरस्वतीसमूह संचालक की मनमानी के कारण बच्चों ने दिनांक 26 नवंबर 2018 से 29 नवंबर 2018 तक मध्यान भोजन करने से इंकार कर दिया कारण मात्र मीनू के अनुसार भोजन ना मिलने पर बच्चों की नाराजगी देखकर समूह संचालक के पति स्कूल में आकर बच्चों को और प्राचार्य को डराने और धमकाने लगे जैसा भोजन हम बनाएंगे वैसा खाना है तो खाओ अन्यथा जहां शिकायत करना है तो कर दो हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है।
बच्चों से ही धुलवाए जाते है बर्तन- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मैं संचालित सरस्वती समूह संचालक द्वारा मध्यान्ह भोजन परोसने के बाद खाने की थाली गिलास बच्चों से धूलवाया जाता है जबकि मध्यान भोजन बनाने एवं बर्तन धोने के लिए एक एक व्यक्ति दिए जाते हैं और शासन द्वारा पैसा भी इस कार्य के लिए दिया जाता है जब समूह संचालक ही दबंगई से समूह संचालन करता है तो उसके अधीनस्थ लगे हुए कर्मचारी पीछे कैसे रह सकते हैं।
गैस चूल्हे पर नहीं बनता खाना- शासन द्वारा मध्यान भोजन चलाने वाले समूह को गैस चूल्हा उपलब्ध कराया गैस का पैसा भी प्रतिमा खाते में दिया जाता है इसके बावजूद भी सरस्वती समूह संचालक द्वारा भोजन लकड़ी से बनवाया जाता है और गैस सिलेंडर को विद्यालय परिषद के एक कोने में ढककर रख दिया गया है विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को लकड़ी के धुँए को झेलना पड़ता है क्योंकि मध्यान भोजन का किचन रूम अब तक नहीं बना है विद्यालय कच्छ के अंदर सरस्वती समूह द्वारा लकड़ी से भोजन बनाया जाता है।
इनका कहना है- समूह संचालक द्वारा कभी मीनू के अनुसार भोजन नही बनवाया जाता 3 दिनों तक बच्चों ने भोजन नही खाया जब इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से हमारे द्वारा की जाती है तो हमे ही डराया एवं धमकाया और मेरे विरुद्ध झूठी शिकायत समूह संचालक के पति द्वारा की जाती है।
राजाराम सिंह
प्रभारी प्रधानाध्यापक, शा.पू.मा.शाला छुलहा



