अनूपपुर विधानसभा मतदान केंद्र-180 मौहरी में 1 दिसम्बर को होगा पुनः मतदान


अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र-180 मौहरी में 1 दिसम्बर को होगा पुनः मतदान

कलेक्टर ने मौहरी के मतदाताओं से मतदान हेतु की अपील

   अनूपपुर 30 नवम्बर 2018/ कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर-87 के मतदान केंद्र-180 मौहरी में 1 दिसम्बर 2018 दिन शनिवार को पुनः मतदान होगा। मतदान प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु नायब तहसीलदार श्री नीलेश सिंह सेक्टर मजिस्ट्रेट, एवं उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ वी॰पी॰एस॰ चौहान सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर ने मतदान दलों के वाहन की व्यवस्था, मतदाता सूची, ईवीएम वीवीपैट आदि हेतु विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपें हैं। आपने सम्बंधित अधिकारियों को मानक प्रक्रिया के अनुसार पूरी सावधानी से मतदान सम्पन्न कराने के निर्देश दिए हैं। 
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने मौहरी के मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है।

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...