डिसेंट हाउसिंग में जमकर भ्रष्टाचार
महाप्रबंधक ने कहा शिकायत कर ब्लैक मेलिंग कर रहे
कोतमा -एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत गोविंदा, भालूवाड़ा, जमुना में कालरी कर्मचारियों के रहने के लिए आवासों में कॉलरी प्रबंधन ने ठेकेदार के माध्यम से इन के आवासों पर मरम्मत का कार्य जारी करवा रखा है जिसके लिए 1 ओवर सीआर को भी तैनात किया गया है लेकिन ठेकेदार अपने मन मुताबिक काम कर रहा है जिससे असंतोष श्रमिकों व श्रमिक नेताओं ने इसकी शिकायत महाप्रबंधक से की है इसके बावजूद भी अभी तक किसी प्रकार से कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिससे श्रमिकों के आवासों पर ठेकेदार व ओवर सीआर की मिलीभगत से जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है !
मरम्मत के नाम पर धांधली - जमुना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत कॉलरी आवासों में मरम्मत के नाम पर एक आवास के लिए लाखों रुपए का ठेका हुआ है लेकिन ठेकेदार अपने मन मुताबिक निर्माण कार्यों को गति प्रदान कर रहा है वहीं कई घरों में तो अभी तक मरम्मत ही नहीं हुए हैं तो सामानों की क्वालिटी भी सवाल के घेरे में आती है जिसकी जांच के लिए कई बार शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही ना होने के कारण प्रबंधन भी संदेह के घेरे में है और दूसरी ओर ठेकेदार घटिया क्वालिटी के समान लगाकर लाखों का बिल ले रहा है जिसे देखने वाला कोई नहीं है !
तो क्या ब्लैकमेलिंग के लिए शिकायत -जब गुणवत्ता विहीन हो रहे निर्माण कार्य की जानकारी महाप्रबंधक जमुना कोतमा क्षेत्र असित पांडे से चाही गई तो उनके द्वारा साफ यह कहा गया कि काम बहुत अच्छे से किया जा रहा है जिसमें हमने जांच भी कराई है लेकिन यह सब शिकायत ब्लैक मेलिंग करने के लिए की जा रही है लेकिन हम ऐसा नहीं होने दे रहे हैं हम गुणवत्ता पर ध्यान दे रहे और इसकी जांच भी करा रहे हैं !
इनका कहना है
कॉलरी के नेताओं के द्वारा शिकायत की जाती है लेकिन वह शिकायत ब्लैक मेलिंग के लिए की जाती है वैसे हम जांच करा लेते हैं काम बहुत अच्छा चल रहा है अगर ऐसी शिकायत आती है तो पुनः जांच करा ली जाएगी दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही भी की जाएगी
असित पांडे
महाप्रबंधक जमुना कोतमा क्षेत्र


