खून पसीने की कमाई को पल भर में चूस ले रहे यह दलाल
शिकायत के बावजूद भी गंभीरता से नहीं कर रही कार्यवाही पुलिस
रामचरण के केवट, ओमान साहू उर्फ ननका, राजा बाबू नामक दलाल का नाम आया सामने
कोतमा - भालूमाडा थाना अंतर्गत क्षेत्र में जमकर सूतखोरी का खेल चल रहा है जिससे कई लोगों ने मौत को गले लगा ली तो कईयों के घर भी बर्बाद हो गए लेकिन यह सूदखोर मालामाल जरूर हो गए और इन्हें पूरी सुरक्षा स्थानीय पुलिस भी लगभग मुहैया करा देती है इसलिए ना अभी तक इनके धंधे बड़े ही आराम से फल-फूल रहे हैं !
पूर्व में भी दर्जनों शिकायत- सूतखोरी को लेकर पूर्व में श्रमिकों ने अपने खून पसीने की कमाई गवा बैठे श्रमिकों ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई लेकिन एक-दो मामले छोड़कर पुलिस ने इन पर कोई कार्यवाही नहीं की जिससे इन सूदखोर के हौसले बुलंद हैं तो दूसरी ओर अभी हाल ही में कई मामले और भी थाने पहुंचे लेकिन इस पर भी पुलिस जांच करने की बात कह रही है लेकिन अभी तक इन सूदखोर पुलिस कोसों दूर है !
नए सूदखोरो के आय नाम सामने - सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि भालूमारा क्षेत्र में कई सूदखोरओं ने पैर जमा रखे हैं जिस में सबसे टॉप में चल रहे राम चरण केवट, राजा बाबू, ओमान साहू उर्फ ननका, इसहाक उर्फ मंजा, यह ऐसे दलाल है जो बैंक खुलते ही बैंक बंद होने तक बैंक में बने रहते हैं प्रतिदिन ,कालरी कर्मचारियों को अपने बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लेते हैं एक बार झांसे में आने के बाद पहले तो ब्याज में पैसे देते हैं और बैंकों में लोन कराने के नाम पर उनका पूरा पैसा हड़प लिया जाता है ऐसे बैंक दलाल और सूदखोर हैं जो अपने बचने के लिए छोटी मोटी दुकाने अपने घरों एवं बाजारों में खोलकर लोगों सामग्री देने के नाम पर पासबुक एटीएम चेक बुक अपने पास गिरवी रख लेते हैं और मनमानी रूम से कॉलरी कर्मचारियों को अपने झांसे में लेकर डाका डाला जाता है नामक व्यक्ति का नाम भी सामने आया है इसके बाद और भी नाम सामने आने की बात की जा रही है !
इनका कहना है
शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है किसी भी दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा सूदखोरो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी !
एसएन प्रसाद
एसडीओपी कोतमा
